उत्तराखंड राज्य रजत उत्सव की भव्य तैयारियां जोरों पर..मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम स्थल FRI में पहुँचकर तैयारियों का जायजा…

स्थलीय निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

देहरादून-आगामी 9 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के “रजत जयंती” समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi देहरादून पहुँच रहें हैं.रजत जयंती समारोह का भव्य कार्यक्रम FRI में आयोजित होना है. ऐसे में चारों ओर शासन प्रशासन भव्य रूप की तैयारी में जुटा है. इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफआरआई, देहरादून स्थित मुख्य आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायज़ा लिया..इस दौरान अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्यक्रम के दौरान आमजन को यातायात एवं आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  विदेशी कंपनियों के साथ व्यापार करने वाली नामी कम्पनी के साथ फर्जी कम्पनी खोलकर करोडों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश…गिरोह का सरगना 01 करोड मूल्य के रॉ मैटेरियल के साथ गिरफ्तार.. आम जनता के पैसों व उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले अपराधियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा.. ऐसे सभी अपराधियों को सलाख़ों पीछे पहुंचाया जाएगा :SSP देहरादून..

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि हम राज्य स्थापना दिवस के रजत वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं। कहा कि हमारे राज्य को पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल जी ने बनाया और आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी इसको संवार रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Live देखिए देहरादून से प्रधानमंत्री मोदी का सम्बोधन ..https://youtu.be/PNe3XaX2fQk

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि माननीय प्रधानमंत्री जी हमारे राज्य के इस रजत उत्सव में प्रतिभाग करने आ रहे हैं और हमारे राज्य को हमेशा से उनका सानिध्य मिलता रहता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने इन 25 वर्षों में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं और 2047 के विकसित भारत निर्माण की दिशा में हमारा राज्य अग्रणीय भूमिका निभाने को तत्पर है।उन्होंने जिला प्रशासन देहरादून, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और संबंधित अधिकारियों को रजत उत्सव की तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में एक बार फ़िर उत्तराखंड रोड़वेज बस के हुए ब्रेक फेल,40 यात्रियों की जान बाल-बाल बची,पर्यटक बोले लोगों की जान लेने के लिए लगाई गई है खस्ताहाल बसें ?.

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, खजानदास, सहदेव पुंडीर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें