दो टूक:राज्य स्थापना रजत वर्ष के विशेष सत्र में धामी की दो टूक..अवैध संरचनाओं और सरकारी भूमियों पर अतिक्रमण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान..

एक समुदाय विशेष को निशाने पर लेकर भयभीत कर रही हैं बीजेपी सरकार: कांग्रेस..

देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित विधान सभा के विशेष सत्र में विपक्ष कांग्रेस ने बीजेपी की धामी सरकार पर मजार तोड़ने और एक समुदाय को भयभीत करने का आरोप लगाया हैं. इस आरोप पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि सरकार विधि विधान से चलती है,ये समझना होगा.विधानसभा के विशेष सत्र ने जसपुर के कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने कहा कि धामी सरकार ने एक समुदाय विशेष को निशाने पर लिया है.मजारों को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि धार्मिक उन्माद फैलाने से विकास की बात नहीं हो सकती.विधायक का इशारा मुस्लिम समुदाय की तरफ था और उन्होंने सरकार पर एक के बाद एक कई आरोप लगाए.उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि नौकरशाही जन प्रतिनिधियों की बात नहीं सुनती.भ्रष्टाचार-कमीशन खोरी खुलेआम लूट बनी हैं.
इन आरोपों का सदन के नेता के रूप में जवाब देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार कानून का पालन करती हुई चलती है.हमारी सरकार भी उसी विधि विधान से चल रही है.किसी समुदाय विशेष को तंग किए जाने के आरोप पर उन्होंने कहा कि कहीं भी सरकारी भूमि पर हरी चादर,नीली चादर कहीं पीली चादर डाल कर अवैध कब्जों को सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी.ये अतिक्रमण कानून के दायरे में हटाया गया है और आगे भी ये अभियान बदसूरत चलता रहेगा.

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ धाम में लडक़ी के छोटे कपड़ो को लेकर विवाद, लड़की पर भड़क गए लोग..वीडियो हुआ वाइरल


मुख्यमंत्री धामी ने कहा की कांग्रेस विधायक आदेश चौहान जो कभी बीजेपी में हुआ करते थे,कांग्रेस में जाने और विधायक बन जाने के उपरांत उनके बयान मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति से ओतप्रोत रहते आए है.

यह भी पढ़ें 👉  DGP उत्तराखंड की अपराध और कानून व्यवस्था पर हाई-लेवल समीक्षा बैठक..गंभीर आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही..लैंड फ्रॉड मामलों में समयबद्ध और पारदर्शी कार्यवाही के निर्देश,CO की प्रारम्भिक जांच होगी अनिवार्य..

बहराल राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष पर आयोजित इस विशेष विधानसभा सत्र में कांग्रेस द्वारा दिये बयान,और उनके जवाब में सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए जाने वाले जवाब के वीडियो-सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रहे है..

यह भी पढ़ें 👉  डूंगा गांव में पिस्टल से हमला कर लूट प्रकरण का दून पुलिस ने किया खुलासा..वारदात में शामिल गैंगस्टर सहित 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार..घटना में प्रयुक्त पिस्टल व ज़िंदा कारतूस बरामद..SSP ने स्वयं घटनास्थल जाकर दिया था पीड़ित परिवार को प्रभावी कार्यवाही का आश्वासन..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें