भ्रष्टाचार: ₹20000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मेडिकल ऑफिसर.. विजिलेंस ने किया ट्रैप..

गिरफ्तार अभियुक्त के आवास पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में तलाशी एवं पूछताछ जारी:विजिलेंस..

पौड़ी गढ़वाल: नर्सिंग अधिकारी की ट्रांसफर/पोस्टिंग को रुकवाने के एवज़ में ₹20000 की रिश्वत लेते पौड़ी गढ़वाल (नैनीडांडा)में कार्यरत मेडिकल ऑफिसर/प्रभारी CHC को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ घुस लेते गिरफ्तार किया है.मामला पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा का हैं.जहाँ अदालीखाल पी0एच0सी0 पर नियुक्त नर्सिंग अधिकारी (शिकायतकर्ता) से उनकी नियुक्ति पी0एच0सी0 पर ही बनाये रखने के एवज में 20000 /- रु0 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ मेडिकल अधिकारी/ प्रभारी CHC- आशुतोष त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी उपरान्त विजिलेंस (सतर्कता सैक्टर हल्द्वानी) की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में तलाशी एवं पूछताछ जारी है.. 

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर सीएम-पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण...मुख्यमंत्री ने वीर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन,प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं...

विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार 03 नवंबर 2025 को सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा आशुतोष त्रिपाठी मेडिकल ऑफिसर/प्रभारी सी0एच0सी0 नैनीडांडा को अदालीखाल पी0एच0सी0 पर नियुक्त नर्सिंग अधिकारी/शिकायतकर्ता से उनकी नियुक्ति पी0एच0सी0 पर ही बनाये रखने के एवज में 20000 /- रु0 रिश्वत लेते हुए  रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता सैक्टर हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में तलाशी व पूछताछ जारी है.  भ्रष्टाचार की आस कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, मुख्याल द्वारा ट्रैप टीम को ₹2500/-  नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी ।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग: देहरादून के ये 2 इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित , फिर से बढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ, DM ने किए निर्देश जारी..

विजिलेंस मुख्यालय के अनुसार यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है.या उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो,तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें..

यह भी पढ़ें 👉  नकल माफियाओं पर शिकंजा जारी,JE/AE पेपर लीक केस में अब IAS कोचिंग एकेडमी का संचालक गिरफ्तार,कई संदिग्ध कोचिंग संचालक भी रडार पर..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें