गृह मंत्री अमित शाह ने न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभ..

प्रदर्शनी में न्याय संहिताओं की प्रमुख विशेषताओं को सरल, दृश्य एवं इंटरैक्टिव माध्यमों से प्रस्तुत, समयबद्ध जांच एवं चार्जशीट की अनिवार्यता, जीरो FIR एवं ई-एफआईआर की व्यवस्था, 07 वर्ष से अधिक दंडनीय अपराधों में अनिवार्य फॉरेंसिक जांच, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल साक्ष्यों की वैधता, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के लिए सशक्त प्रावधान जैसी प्रमुख विशेषताएं ..

हरिद्वार : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार (07मार्च 2026) को हरिद्वार के बैरागी कैंप में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित नई ‘न्याय संहिता’ पर आधारित राज्यस्तरीय भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे. गृह मंत्री द्वारा न्याय संहिता प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन भी किया गया. गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए विशेष रूप से युवाओं, माताओं और बहनों से अपील की कि वे इस प्रदर्शनी को अवश्य देखें और न्याय संहिता के प्रावधानों के बारे में जानकारी प्राप्त करें.

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस जवान को ट्रैक्टर से रौंदने वाला मुख्य आरोपी शमीम गिरफ्तार,खनन माफियाओं और मिलीभगत पुलिस को DIG की सख्त चेतावनी

यह प्रदर्शनी आम नागरिकों, अधिवक्ताओं, पुलिस अधिकारियों, अभियोजन अधिकारियों सहित सभी हितधारकों को आधुनिक आपराधिक न्याय प्रणाली से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी में न्याय संहिताओं की प्रमुख विशेषताओं को सरल, दृश्य एवं इंटरैक्टिव माध्यमों से प्रस्तुत किया गया है। इसमें समयबद्ध जांच एवं चार्जशीट की अनिवार्यता, जीरो FIR एवं ई-एफआईआर की व्यवस्था, सात वर्ष से अधिक दंडनीय अपराधों में अनिवार्य फॉरेंसिक जांच, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल साक्ष्यों की वैधता, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के लिए सशक्त प्रावधान जैसी प्रमुख विशेषताएं शामिल हैं.

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अलर्ट को देखते हुए चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा दृष्टिगत अतिरिक्त सतर्कता बरतने के दिशानिर्देश :DGP

विदित है कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड, पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में भारतीय न्याय संहिता जैसे नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर रहा है।
यह प्रदर्शनी 11 मार्च तक जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें 👉  शर्मसार: बहू के साथ ज़बरन दुष्कर्म करने वाले ससुर को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा ज़ेल….महिला अपराधों के प्रति दून पुलिस गंभीर: SSP दून..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें