इन्वेस्टर सम्मिट का असर: देहरादून शहर में सड़क किनारें सभी तरह के अतिक्रमण हटेंगे..दून SSP ने दिए सभी थाना-चौकी को कड़े निर्देश..कार्यवाही में लापरवाही करने वाले नपेंगे…..

इन्वेस्टर सम्मिट के दौरान देहरादून शहर में हटाए गए थे अस्थाई अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था बेहतर हुई थी..

देहरादून शहर में सड़क किनारे सभी तरह के अतिक्रमण अब हर हाल में पुलिस द्वारा हटाए जाएंगे. इस मामले में देहरादून एसएसपी अजय सिंह द्वारा सभी थाना-चौकी प्रभारीयों को कड़े निर्देश दिए गए हैं.इस कार्यवाही में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर:पंजाब का मोस्ट वांटेड भगोड़ा अपराधी उत्तराखंड STF की गिरफ्त में..पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए बॉर्डर में हथियार और ड्रग्स की तस्करी में शामिल था अभियुक्त:पुलिस

इन्वेस्टर सम्मिट में यातायात व्यवस्था बेहतर होने से मुख्यमंत्री ने जताई अपेक्षा..

दरसल इन्वेस्टर सम्मिट के दृष्टिगत देहरादून शहर से हटाए गए अस्थाई अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था बेहतर हुई थी. इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपेक्षा की गई की शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए सड़क किनारे अस्थाई अतिक्रमण को हटाया जाए.. इसी के क्रम में मुख्यमंत्री की अपेक्षा अनुसार देहरादून एसएसपी अजय सिंह द्वारा सभी सर्किल ऑफिसर व थाना प्रभारीयों को निर्देशितकर संबंधित विभागों से भी समन्वय बनाकर अस्थाई अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही करने के आदेश दिये हैं..

यह भी पढ़ें 👉  साहनी सुसाइड प्रकरण: दून पुलिस ने खंगाली आरोपित गुप्ता बंधुओ की आपराधिक कुंडली..आधा दर्जन जालसाजी सहित अन्य अपराधों के मुकदमें दर्ज पाए गए…

किसी भी थाना-चौकी क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण हुआ तो सख्त कार्यवाही होगी: SSP

SSP अजय सिंह ने साफ़तौर पर कहा कि अगर किसी थाना-चौकी क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण सड़क किनारे हुआ जैसे खोखा,ठेली आदि तो सख्त कार्यवाही होगी..

यह भी पढ़ें 👉  डायल 112 की सूचना पर दून पुलिस की तत्परता आयी काम.. पंखे पर लटकी लडक़ी की समय रहते बचाई जान..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें