हल्द्वानी-बनभूलपुरा दंगा-फ़साद मामलें में नैनीताल पुलिस ने 05 और उपद्रवियों को किया गिरफ्तार..बनभूलपुरा क्षेत्र को छोड़कर अन्य इलाकों से कर्फ्यू हटा..घटना से ज़ुड़े अन्य अभियुक्तों की धरपकड़ में दिन-रात पुलिस जुटी…

देहरादून/हल्द्वानी:-  08 फ़रवरी 2024 को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में घटित तनावपूर्ण घटना मामलें में 01 नगर निगम और 02 पुलिस की तहरीर पर कुल-03 मुकदमें पंजीकृत किये गये हैं..इस  मामलें में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया हैं..वही शनिवार CCTV एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर 05 अभियुक्तो की गिरफ्तारी की गई है.  वही इसके अलावा हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्र में कर्फ्यू हटा दिया गया है.हालांकि अति आवश्यक सामग्री की *आपूर्ति सामान्य चल रही है.. उपद्रवियों व अराजक तत्वों के द्वारा तोडफ़ोड़ कर आग से क्षतिग्रस्त हुए थाना बनभूलपुरा को फिर से सुचारू रूप से संचालित किया जा चुका है. थाने पर समस्त कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं..वही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के टीमें गठित की गई है जो गिरफ्तारी के लिए दिन-रात कार्यवाही में जुटी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  प्रयास: मसूरी में पर्यटकों एवं आम जनमानस की सुरक्षा एवं यातायात के सुचारू के लिए दून पुलिस की नई पहल..होटलों में Check in-Check out के समय में 03 घंटे का अन्तर रहेगा..मसूरी आने वाले लोगों को एडवाइजरी जारी..

गिरफ्तार अभियुक्त

1. महबूब आलम पुत्र अब्दुल रउफ निवासी लाईन नं0-16. बनभूलपुरा..

2. जिशान परवेज पुत्र स्व० जलील अहमद निवासी वार्ड नं0-21, इन्द्रानगर लाईन नम्बर-14, वनभूलपुरा..

यह भी पढ़ें 👉  AE/JE परीक्षा लीक प्रकरण के नकल माफिया अब न्याय के कटघरे में, 96 अभियुक्तों को खिलाफ हरिद्वार SIT ने कोर्ट में दाख़िल की चार्जशीट.कई अन्य संदिग्धों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी..

3: अरशद पुत्र अमीर अहमद निवासी लाईन नं0-12, बनभूलपुरा..

4. जावेद सिद्दकी पुत्र स्व० अब्दुल मोइन निवासी लाईन नं0-17, बनभूलपुरा.. 

5. अस्लम उर्फ अस्लम चौधरी पुत्र स्व० इब्राहिम निवासी लाईन नं0-03, बनमूलपुरा…

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग्स के खिलाफ रायपुर पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी,अब अवैध गांजा के साथ दो महिला तस्कर को दबोचा..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें