फर्जी रजिस्ट्री प्रकरण में एक और मुक़दमा दर्ज.. त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अंदर 04 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार….फ़र्ज़ी रजिस्ट्री कर भोली-भाली जनता की कमाई लूटने वाले किसी भी अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा: SSP देहरादून..

गुरुद्वारा डेरा संत की संपत्ति को खुर्द-बुर्द कर धोखाधड़ी से अपने नाम करने पर थाना डालनवाला पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार… 

 एसएसपी देहरादून द्वारा फर्जी रजिस्ट्री संबंधी प्रकरणों में तत्काल मुकदमा दर्ज कर तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दिए गए निर्देश..

 देहरादून : थाना डालनवाला पर शिकायतकर्ता सन्दीप श्रीवास्तव नामित अधिकारी-स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तराखण्ड देहरादून/ सहायक महानिरीक्षक निबन्धन देहरादून का प्रार्थना पत्र बावत वर्ष 1979 में डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत एक भूमि सं मेहर सिंह द्वारा खरीदी गयी थी. वर्ष 1982 में संत मेहर सिंह के गुमशुदा हो जाने के बाद अप्रैल 2022 में अभियुक्त निरंकार व अभियुक्त संदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर कूटचरित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से संत मेहर सिंह के नाम से अपने नाम रजिस्ट्री करवायी.इसके बाद उसी भूमि को अभियुक्त जयपाल सिंह ने जून 2022 में अपने पुत्र विशाल धीमान को फर्जी तरीके से उपहार पत्र कर दिया. जिस पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डालनवाला पर अन्तर्गत धारा- 419/420/467/468/471 IPC के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  आपदा राहत अपडेट:हर्षिल,धराली रेस्क्यू कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने उत्तरकाशी पहुंचे डीजीपी उत्तराखण्ड..

पुलिस के अनुसार इस केस के जांच-विवेचना के क्रम में आज गुरुवार 21 दिसम्बर 2023 को अभियुक्त जयपाल सिंह पुत्र तेलू राम व अभियुक्त विशाल कुमार धीमान पुत्र जयपाल सिंह निवासी गण- 22/3/2 तेग बहादुर रोड, जिला- देहरादून को तेगबहादुर रोड जनपद देहरादून से व अभियुक्त निरंकार पुत्र गजेन्द्र सिंह निवासी- सी-80, देवेन्द्रपुरी, मोदीनगर, गाजियाबाद, उ0प्र0 व संदीप कुमार पुत्र  सुभाष चंद निवासी कुलां, कुल्लन,फतेहाबाद,हरियाणा को मोदीनगर से गिरफ्तार किया गया..  

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक प्रेशर: निर्माण कार्य के चलते हरिद्वार मार्ग पर अगले कुछ दिनों तक यातायात का दबाव..इन 09 स्थानों पर रोड़ कटिंग गड्डों के चलते आवागमन में संयम बरतें … जनहित के मध्यनजर SSP देहरादून की अपील..

गिरफ्तार  अभियुक्त..

 (1) जयपाल सिंह पुत्र श्री तेलू राम निवासी- म0नं0- 22/3/2 तेग बहादुर रोड, जिला- देहरादून उम्र 72 वर्ष, 

(2) विशाल कुमार धीमान पुत्र जयपाल सिंह निवासी- 22/3/2 तेग बहादुर रोड, जिला- देहरादून उम्र 39 वर्ष, 

यह भी पढ़ें 👉  निगरानी: महिला सुरक्षा के दृष्टिगत पलटन बाजार में लगाए गए नए CCTV कैमरों का जायजा लेने मौके पर पहुँचे SSP देहरादून…CCTV से नियमित मॉनिटरिंग और प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखने के अधिनस्त अधिकारियों को निर्देश..

(3) निरंकार पुत्र श्री गजेन्द्र सिंह निवासी- सी-80, देवेन्द्रपुरी, मोदीनगर, गाजियाबाद, उ0प्र0 उम्र 65 वर्ष, 

(4) संदीप कुमार पुत्र श्री सुभाष चंद निवासी कुलां, कुल्लन, फतेहाबाद, हरियाणा उम्र 35 वर्ष

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें