दुःखत: उत्तराखंड के तेज तर्रार वरिष्ठ IPS अधिकारी-केवल खुराना का निधन..

दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग के तेज तर्रार, प्रतिभा के धनी और जाबाज़ वरिष्ठ आईपीएस केवल खुराना का लंबी बीमारी के बाद देर रात को दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में निधन हो गया..वह काफी समय से गंभीर  बीमारी से झूझ रहे थे.उनके निधन से उत्तराखंड पुलिस विभाग में शोक की लहर है..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहुँचे उत्तराखंड . राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज. इन दिनों प्रदेश में जारी है दल बदल का दौर..

बता दें कि दिवंगत केवल खुराना 2005 उत्तराखंड कैडर बेच के आईपीएस अधिकारी थे.उन्होंने देहरादून सहित उत्तराखंड कई जिलों में पुलिस कप्तानी के साथ ही देहरादून जनपद में ट्रैफिक व्यवस्था सहित बेहद सराहनीय पुलिसिंग का नेतृत्व किया था..हाल के समय में उन्होंने होमगार्ड कमांडेंट और ट्रैफिक निदेशक के रूप में भी बेहतर सेवाएं दी..

यह भी पढ़ें 👉  फ़िल्मी अंदाज में मात्र 06 मिनट में लाखों के गहने चोरी… 24 घण्टें के अंदर नौकरानी और उसके पति को दून पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार..विडियो कॉल के जरिये जानकारी जुटा में मिनटों में घटना कारित. ..अभियुक्त के टी-शर्ट से खुला राज..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें