भूस्खलन: यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइडिंग की घटना.. तीन यात्रियों के मलवे में दबे होने की आशंका !..SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान..

राहत-बचाव टीमों द्वारा दुर्गम परिस्थितियों में लगातार राहत-बचाव कार्य जारी..

उत्तरकाशी : मानसून के सीज़न में चारधाम के अलग-अलग यात्रा मार्गों पर हर बार की तरह प्राकृतिक आपदाओं का दौर जारी है..इसी क्रम में सोमवार (23जून 2025) को यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर जानकी चट्टी से लगभग 03 किलोमीटर आगे “नौ कैची” नाम के स्थान पर अचानक पहाड़ी दरकने से जबरदस्त भूस्खलन की घटना सामने आयी..प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस लैंडस्लाइडिंग में 03 यात्रियों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई हैं.. घटना की सूचना मिलते ही तत्काल उत्तराखंड पुलिस की SDRF टीम ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया.इस दौरान मलवे में दबे एक घायल यात्री को समय रहते बाहर निकाल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया.बाकी मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी हैं. वही लैंडस्लाइडिंग की इस घटना के बाद पैदल मार्ग पर फंसे तीर्थयात्रियों को SDRF दल द्वारा एक-एक करके निकालना शुरू कर दिया है..

यह भी पढ़ें 👉  जनहित पुलिसिंग: SSP देहरादून ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर झंडा जी मेला में स्वयं कानून व्यवस्था का मोर्चा संभाला..मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा के लिए त्रुटिरहित पुलिसिंग सुनिश्चित करने के दिये सख़्त निर्देश..
Oplus_16777216
Oplus_16777216


राहत-बचाव टीमों द्वारा दुर्गम परिस्थितियों में लगातार राहत- बचाव कार्य जारी..

उत्तराखंड SDRF पुलिस दल के अनुसार सोमवार 23 जून 2025 को जिला नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर जानकी चट्टी से लगभग 03 किलोमीटर आगे नौ कैची नामक स्थान पर भूस्खलन (Landslide) की घटना घटित हुई है. प्रारंभिक सूचना के अनुसार, 02-03 व्यक्तियों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई थी..इसके त्वरित बाद एसडीआरएफ (SDRF) उत्तराखंड पुलिस की टीम मौके पर त्वरित रूप से पहुँचकर रेस्क्यू कार्य में जुट गई. टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को घायलावस्था में मलबे से निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया है.इसके साथ ही, एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर मौजूद यात्रियों को सुरक्षित मार्ग पार कराया जा रहा है.साथ ही आवश्यकतानुसार सहायता प्रदान की जा रही है।
बता दें कि उत्तराखंड पुलिस के राहत-बचाव टीमों द्वारा दुर्गम परिस्थितियों में भी लगातार राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं.ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  रिजॉर्ट में एक बार फिर अवैध देह व्यापार समेत नशे का पर्दाफाश,तीन अभियुक्त गिरफ्तार,रिजॉर्ट मालिक सहित अन्य फ़रार,बाहरी राज्यों की 15 युवतियां रेस्क्यू.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें