सराहनीय: गुजरात और बिहार पुलिस ने कहा-शुक्रिया देहरादून पुलिस..गुजरात के मेहसाणा में डकैती की वारदात से पहले ही गिरफ्तार शशांक गैंग के कुख्यात विकास कुमार की गिरफ्तारी बड़ी सफलता..गिरफ्तार अभियुक्त विकास थाना सोनापुर (बिहार) से हत्या व बैंक डकैती में वांटेड..

विभिन्न राज्यों से देहरादून पुलिस को मिल रहे शाबासी के संदेश..

गुजरात के मेहसाणा में डकैती की वारदात से पहले ही गिरफ्तार शशांक गैंग के सदस्य अभियुक्त विकास कुमार दून पुलिस ने किया गिरफ्तार.. गिरफ्तार अभियुक्त बिहार के थाना सोनापुर बिहार से हत्या सहित बैंक डकैती में चल रहा है वांछित..

अभियुक्त द्वारा सोनापुर में पीएनबी बैंक में अपने 05 अन्य साथियों के साथ डकैती की घटना को दिया था अंजाम..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून रिलायंस लूटकांड में गिरफ्तार डकैत-अखिलेश उर्फ गांधी को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाने की कवायद.. पश्चिम बंगाल के रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई 30 करोड़ की डकैती में भी था शामिल अभियुक्त..पश्चिम बंगाल पुलिस ने दून पुलिस की सराहना कर किया धन्यवाद..

 घटना में अभियुक्त द्वारा सुरक्षा में नियुक्त दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर की थी हत्या..

 अभियुक्त के विरुद्ध लूट, डकैती, एनडीपीएस एक्ट व अन्य संगीन धाराओं के कई मुकदमें है पंजीकृत..

देहरादून: 07 जनवरी 2024 को गुजरात के मेहसाणा से गिरफ्तार शशांक गैंग के सदस्य विकास कुमार पुत्र मनोज भगत द्वारा अप्रैल 2023 में सोनपुर जिले के पीएनबी ब्रांच में अपने 5 अन्य साथियों के साथ डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था,जिनके द्वारा घटना के दौरान सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों की गोली मार का हत्या की गई थी तथा बैंक से 13,50,000 ₹ लूट कर फरार हो गए थे।  उक्त घटना में अभियुक्त विकास सोनपुर थाने से वांटेड चल रहा है..अभियुक्त के ऊपर बिहार के अलग-अलग थानों में एनडीपीएस, लूट, डकैती व अन्य संगीन घटनाओं के अभियोग पंजीकृत हैं..

यह भी पढ़ें 👉  PM मोदी का मिशन ऑक्सीजन। देश भर को मिले 35 नए ऑक्सीजन प्लांट,ऋषिकेश एम्स में हुआ लोकार्पण कार्यक्रम।उत्तराखंड मेरे कर्म ओर मर्मभूमि..पीएम मोदी।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास :-

1-  मुकदमा अपराध संख्या 126/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना लालगंज, वैशाली, बिहार 

2- मुकदमा अपराध संख्या 52/20 धारा 392 भादवि, थाना रामकृष्ण नगर, पटना, बिहार

यह भी पढ़ें 👉  ठगी: Rajeev Gandhi International Cricket Stadium देहरादून में Platinum Membership के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने मामलें में DIAL कम्पनी के प्रतिनिधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

3-  मुकदमा अपराध संख्या 177/20 धारा 392 भादवी थाना अगमकुआं, पटना, बिहार

4-  मुकदमा अपराध संख्या 296/23 धारा 396 भादवी व 27 आर्म्स एक्ट, थाना सोनपुर, पटना, बिहार

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें