क़त्ल :पत्नी को तलाक देकर इश्क़ में अंधे हुए प्रेमी ने प्रेमिका को मौत के घाट उतारा…रिश्तों को तोड़ने और सारी प्रॉपर्टी बेचकर प्रेमिका संग घर बसाने का देखा था सपना.. SSP देहरादून ने स्वयं घटनास्थल में पहुंचकर किया निरीक्षण..पीड़ित माता-पिता को सांत्वना देते हुए सख्त से सख्त कार्यवाही का दिया आश्वासन..

देहरादून : कोतवाली ऋषिकेश के शिवाजी नगर इलाके से एक तालकशुदा व्यक्ति द्वारा अपनी प्रेमिका को गोली मारकर मौत के घाट उतारने की सनसनी ख़बर सामने आयी.. मृतक युवती की पहचान प्रीति रावत के नाम में हुई,जो ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल (महिला)में सहायिका के पद पर कार्य करती थी. पुलिस जांच पड़ताल के अनुसार महिला को गोली मारने वाले प्रेमी सुरेश गुप्ता ने कुछ समय पहले ही अपनी शादीशुदा पत्नी से तलाक लेकर अपनी प्रेमिका प्रीति रावत के साथ जीवन गुजर बसर करने का निर्णय लिया था. इसके लिए उसने अपने ससुराल पक्ष से सारे रिश्ते नाते तोड़ अपने हिस्से की प्रॉपर्टी बेचकर ऋषिकेश में घर लेकर अपनी प्रेमिका प्रीति रावत के साथ जीवन यापन का सपना देखा था. लेकिन किन्हीं कारणों और मनमुटाव विवादों के चलते सुरेश गुप्ता ने 31 जनवरी 2026 को अपनी प्रेमिका प्रीति रावत को गोली मारकर हत्या कर दी.घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी देहरादून अजय सिंह स्वयं घटनास्थल पहुंचे,और वारदात के बारे में जानकारी लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश.इसके साथ ही एसएसपी ने मृतका के माता-पिता से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देते हुए हत्यारोपी व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया.

पुलिस की प्रारंभिक जांच अनुसार प्रेमिका के साथ मनमुटाव और तनाव के चलते हत्या..

यह भी पढ़ें 👉  Exclusive: केदार धाम में जमकर हुई बर्फबारी, श्रद्धालुओं में उत्साह. पहाड़ो में तापमान गिरा,मैदान में बढ़ी ठिठुरन..

पुलिस की प्रथमदृष्टया जांच के अनुसार हत्यारोपी अभियुक्त सुरेश गुप्ता का मृतिका प्रीति के साथ प्रेम प्रसंग होने के कारण अपनी पत्नी से तलाक लेकर अपनी लक्सर स्थित सारी संपत्ति बेचकर भी ऋषिकेश में प्रीति संग शादी कर रहने के लिए मकान न खरीद पाने के चलते मनमुटाव और तनाव चल रहा था.ऐसे में अभी तक़ जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा हैं कि, इन सभी तनावपूर्ण विषयों के कारण अभियुक्त सुरेश गुप्ता द्वारा हत्या की घटना का अंजाम दिया गया. हालांकी पुलिस द्वारा घटना के सभी संभावित पहलुओं गौर करते हुए गहनता से जांच विवेचना की जा रही है..

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस के अनुसार 31 जनवरी 2026 की रात्रि में कोतवाली ऋषिकेश को सूचना प्राप्त हुई की शिवाजी नगर, गली नंबर 11 में किराये में रह रही एक महिला को एक व्यक्ति द्वारा गोली मार दी है. उक्त सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा,मौके पर मृतक महिला की पहचान प्रीति रावत के रूप मे हुई,मृतक महिला के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त महिला एम्स अस्पताल में सहायिका के पद पर कार्य कर रही थी और शिवाजी नगर में अकेले किराए पर रहती थी।  घटना के संबंध में मृतक महिला के पिता बच्चन सिंह रावत द्वारा  लिखित तहरीर कोतवाली ऋषिकेश मे बाबत उनकी पुत्री की हत्या सुरेश गुप्ता द्वारा गोली मारकर करने के संबंध में दी गई. लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में धारा- 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली ऋषिकेश पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जिनके द्वारा अभियुक्त के सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून SSP का स्पष्ट संदेश..अपराधियों को शह देकर ज़मानत देने वाले हो जाए सावधान...ऐसे व्यक्ति भी जायेंगे अब सलाखों के पीछे..अभियुक्त की जमानत देने वाले ज़मानती के घर की गई कुर्की..

 पुलिस की प्रारंभिक विवेचना,व आसपास के लोगो से पूछताछ पर प्रकाश में आया कि मृतक महिला का कुछ वर्ष पूर्व अपने पति से तलाक हो गया था, और कोरोना के समय मृतक महिला सुरेश गुप्ता के ससुराल वालों की ऋषिकेश स्थित दुकान में काम करने के लिए आई थी,जहां उसकी मुलाकात सुरेश गुप्ता से हुई थी. और फिर उसके पश्चात से सुरेश गुप्ता का अक्सर मृतक महिला से मिलना जुलना होता था व उसके घर पर आना-जाना था.सुरेश गुप्ता व प्रीति के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी जब उसके घर वालों को पता चली तो सुरेश गुप्ता व उसकी पत्नी का अक्सर झगड़ा होता था.उक्त पारिवारिक झगडे को स्थानीय सम्मानित व्यक्तियों द्वारा भी निपटने का काफी प्रयास किया गया परंतु सुरेश गुप्ता व प्रीति के बीच प्रेम प्रसंग के चलते पारिवारिक विवाद बढ़ता गया. इस विवाद के चलते अभियुक्त सुरेश गुप्ता द्वारा प्रीति के साथ विवाह करने के लिए अपनी पत्नी से लगभग 04 माह पूर्व आपसी सहमति से तलाक ले लिया. और प्रीति से शादी करने से पूर्व प्रीति एवं उसके परिजनों द्वारा ऋषिकेश में संपत्ति लेने की बात सुरेश गुप्ता से कही गई,इस कारण अभियुक्त सुरेश गुप्ता द्वारा अपनी लक्सर हरिद्वार स्थित अपनी  पैतृक सारी संपत्ति 35 लाख में बेचकर ऋषिकेश मे प्रीति के साथ रहने के लिए मकान ढूंढ़ने लगा, परंतु 35 लाख में कोई अच्छी संपत्ति न मिलने  के कारण अभियुक्त एवम् प्रीति के बीच मनमुटाव बढ़ने लगा जिस कारण अभियुक्त अवसाद में भी आ गया था.ऐसे में प्रथमदृष्टया अभियुक्त का मृतिका प्रीति के साथ प्रेम प्रसंग होने के कारण अपनी पत्नी से तलाक होने और अपनी लक्सर स्थित सारी संपत्ति बेचकर भी ऋषिकेश में प्रीति संग शादी कर रहने के लिए मकान न खरीद पाने के चलते मनमुटाव व अवसाद,मे आकर अभियुक्त द्वारा उक्त घटना का अंजाम दिया गया परिलक्षित हो रहा है..पुलिस द्वारा घटना के सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से विवेचना की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  09 कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड (PF) को हड़पने का मामला, 2021 से फरार चल रहे ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने दिल्ली से धर-दबोचा.

वह इस पूरे मामले पर स्थानीय पार्षद ने भी मीडिया के सामने कुछ जानकारी रखी.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें