अब प्रत्येक सप्ताह मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 में आने वाली शिकायतों का होगा समाधान:DGP.. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशभर की पुलिस से समीक्षा बैठक कर दिए गए दिशा निर्देश..

देहरादून: उत्तराखंड मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर 1905 में आम जनता की शिकायतों का निस्तारण और समाधान अब प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार के दिन पुलिस मुख्यालय और जनपद स्तर पर किया जाएगा. इस व्यवस्था को लेकर शुक्रवार पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 के संबंध में गढ़वाल और कुमाऊं परिक्षेत्र सहित सभी 13 जनपद पुलिस प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक कर दिशा निर्देश दिए..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून साइबर थाने ने एक और राष्ट्रीय साइबर घोटालें में लगभग 08 करोड़ ठगी के अभियुक्त को ग्वालियर से दबोचा..अभियुक्त के खिलाफ देशभर 123 मुक़दमें व 2311 विभिन्न साइबर अपराधों में आपराधिक तार..गिरफ्त में आये आरोपी को भारत के हर राज्य की पुलिस को थी तलाश..

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 के संबंध में डीजीपी द्वारा दिए गए दिशा निर्देश:-

1) प्रत्येक शुक्रवार को मुख्यालय एवं जनपद स्तर पर (1905 हेल्पलाईन शिकायत निस्तारण दिवस) आयोजित कर आम जनता की शिकायतों का समाधान करें.  1905 पोर्टल में पूर्व से लम्बित शिकायतों पर स्वयं शिकायतकर्ता से वार्ता करने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: सत्र को लेकर संशय समाप्त, 9 और 10 दिसम्बर को देहरादून में होगा सत्र. विधानसभा अध्यक्ष ने दिया बयान...

2) मुख्यमंत्री हेल्पलाईन-1905 पोर्टल के डेशबोर्ड को प्राथमिकता के आधार पर नियमित मॉनिटरिंग कर अपडेट करें.

3) मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 के माध्यम से प्राप्त आम जनता की शिकायत पर शत-प्रतिशत कॉल थाना स्तर से (1905 पोर्टल) के माध्यम से करने हेतु आदेशित किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा: जिलाधिकारी देहरादून की दो टूक..एक सप्ताह के अंदर शहर के सभी सीसीटीवी कैमरें दुरुस्त हो..कैमरों की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन भेजना सुनिश्चित करें:DM 

4) समस्त जिला प्रभारियों को लम्बी अवधि से लम्बित शिकायतों के सम्बन्ध में जवाबदेही तय कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये.

5) समस्त शिकायतों के निस्तारण का प्रतिशत बढ़ाया जाये.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें