उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी के आदेश पर सरकारी भूमियों पर अवैध अतिक्रमण पर पुलिस की कार्यवाही युद्धस्तर पर जारी,कार्रवाई में देहरादून जनपद सबसे आगे..अब तक राज्यभर में इतने अवैध कब्जे हटाए गए.. 

देहरादून:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कड़े निर्देश के उपरांत राज्य में सरकारी विभागों की जमीनों पर लंबे समय से चले आ रहे अतिक्रमण पर पुलिस का डंडा  इन दिनों युद्धस्तर पर ख़ूब चल रहा है. जिला प्रशासन सहित संबंधित विभागों की संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा जारी कार्यवाही में अब तक  प्रदेशभर में 2279 चिन्हित सरकारी भूमियों पर बने मजारों और अन्य तरह के अवैध निर्माण अतिक्रमण को ध्वस्त कर अवमुक्त कराया जा चुका है. स्थाई रूप से हो रहे अतिक्रमण को खाली कराने में अब तक की कार्रवाई में देहरादून जनपद सबसे आगे है. देहरादून में अब तक 1415 अवैध अतिक्रमण को पूर्ण रूप से हटाकर अवमुक्त किया गया है.हालांकि अभी यह कार्यवाही पूरे प्रदेश में लगातार जारी हैं.

यह भी पढ़ें 👉  बर्फबारी के दौरान केदारनाथ घाटी में आंध्रप्रदेश से आयी महिला श्रद्धालु का स्वास्थ्य बिगड़ा,संकटमोचक SDRF ने समय रहते स्ट्रेचर से अस्पताल पहुंचाया..

पुलिस मुख्यालय के अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 14 मई 2023 तक सरकारी जमीनों पर चिन्हित  स्थाई अतिक्रमण को हटाकर अवमुक्त कराने का जनपदवार विवरण इस प्रकार हैं..

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन ट्रेडिंग 1200 करोड़ धोखाधड़ी मामलें में दिल्ली निवासी अभियुक्त की जमानत शर्तों के आधार पर कोर्ट से मंजूर..

देहरादून- 1415 

हरिद्वार- 259

पौड़ी गढ़वाल- 7

 टिहरी गढ़वाल- 106

चमोली -47

उधम सिंह नगर- 416

नैनीताल – 19

अल्मोड़ा-4 

पिथौरागढ़- 5

बागेश्वर -01

कुल- अभी तक स्थाई अवैध अतिक्रमण हटाए गए की संख्या- 2279

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन प्रकिया के लिए CM धामी ने गृह विभाग को दिए आसान App बनाने के निर्देश...डेमोग्राफी चेंज की समस्या पर मुख्यमंत्री धामी एक और प्रहार..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें