
तस्वीरें देखकर जानिए इस गैस एजेंसी का हाल..
देहरादून : रसोई (LPG )गैस कमी को लेकर फैलाई जा रहीं अफवाहों रोकने के प्रयास में देहरादून जिला प्रशासन द्वारा सभी गैस एजेंसीयों को अपने गोदामों में गैस वितरण को तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए Door To Door ( डोर होम डिलीवरी)करने के आदेश 14 मार्च 2026 की रात को लिखित रूप में ज़ारी किये थे.ताकि लगातार गैस एजेंसियों में लंबी-लंबी कतारों के बीच उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े. लेकिन हैरानी की बात है कि जिला प्रशासन के इस जनहित आदेश की खुलेआम अवेलहना भी देखने को मिल रहीं है.जिहाँ नयागांव पेलियों (शिमला बाईपास रोड )स्थित “शहीद हीरा गैस एजेंसी” संचालक द्वारा जिला प्रशासन के आदेशों की नाफरमानी करते हुए गैस गोदाम में उपभोक्ताओं को लंबी-लंबी लाइन में लगाकर हाय तोबा मचाई हुई है. आलम यह है कि उपभोक्ता सुबह सवेरे तड़के ही लंबी-लंबी लाइनों में खड़े होकर एक गैस सिलेंडर लेने के लिए परेशान हो रहे हैं.लेकिन नंबर आते आते गैस की खत्म होने से लोग को निराश होकर वापस जा रहें है..खबर सनसनी ने जब गैस एजेंसी संचालक से बात की तो उनका कहना था कि उनके पास कोई ऐसा आदेश नहीं आया है जिसमें यह लिखा हो कि डोर टू डोर होम डिलीवरी करनी है. जब आदेश आएगा तब देखा जाएगा..
उधर जिला प्रशासन को जब मौके के वीडियो और फोटोग्राफ साझा करते हुए खबर सनसनी ने बातचीत की तो एक अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए गैस गोदाम से वितरण करने रोक लगा दी गई है.और जनहित के मध्य नजर डोर टू डोर (होम डिलीवरी) के आदेश ज़िला प्रशासन द्वारा सभी गैस एजेंसीयों को है.लेकिन उसके बावजूद अगर कोई गैस एजेंसी ऐसा कर रही है तो यह कार्रवाई के दायरे में आता है..

बहरहाल गैस संकट को लेकर जिस तरह से अफवाहों का बाजार गर्म है, उससे लोगों में परेशानियां बढ़ रही है. हालांकि उसको रोकने का काम भी संबंधित सरकारी विभागों का है. लेकिन गैस एजेंसीयों द्वारा व्यवस्था बनाने में अगर सरकार का सहयोग नहीं किया जाता तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.ऐसे में इस गंभीर विषय पर को सख़्ती से कार्रवाई करने की आवश्यकता है..









