सतर्कता:आमजन की सुरक्षा प्राथमिकता को लेकर SSP देहरादून के निर्देश पर नगर से लेकर देहात तक पुलिस तंत्र का लगातार सघन चैकिंग अभियान जारी..

पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गों पर आने जाने वाले वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग सुनिश्चित, बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर प्राप्त की सत्यापन सम्बन्धित आवश्यक जानकारियां..

देहरादून: विगत दिनों दिल्ली में हुए आतंकी घटना के दृष्टिगत उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा आम जन की सुरक्षा की दृष्टि से सभी धार्मिक स्थलों, भीड-भाड वाले स्थानों तथा अन्य संवेदनशील/महत्वपूर्ण स्थानों पर आतंकवादी/आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु समय-समय पर सघन चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं..उक्त निर्देशों के क्रम में एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.इस अभियान के दौरान मंगलवार 25 नवम्बर 2025 को देहरादून जनपद के नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गो, धार्मिक स्थलों के आस-पास व भीड-भाड वाले स्थानों पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग की गई. इस दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों/व्यक्तियों की सघन चैकिंग करते हुए उनसे पूछताछ कर सत्यापन सम्बन्धित आवश्यक जानकारियां प्राप्त की गई.. एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा..

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा की पुरानी पगडंडियों की खोज में 25 सदस्यीय दल रवाना. सीएम ने दिखाई हरी झंडी, 50 दिनों तक चलेगा अभियान.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें