रायपुर में सट्टा खिलाने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 03 बुकीज गिरफ्तार,कब्जे से कैश बरामद ..

देहरादून: थाना रायपुर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सट्टा खिलाने वाले के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस टीम ने मुख्य तीन बुकीज़  को गिरफ्तार किया है.गिरफ्त में आए तीनों बुकीज़ के कब्जे से सट्टे की धनराशि कुल ₹13800/-  सहित सट्टा के दस्तावेज बरामद किए गए हैं. तीनों बुकीज़ के विरुद्ध थाना रायपुर में अलग अलग जुआ अधिनियम में 03 मुकदमें पंजीकृत किए गए है.

यह भी पढ़ें 👉  आगामी लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी देहरादून और एसएसपी दून ने किया महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज का निरीक्षण…कॉलेज परिसर में बनाये जाने वाले स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल की कड़ी सुरक्षा पर आवश्यक दिशा-निर्देश..

 थाना रायपुर प्रभारी कुंदन राम के अनुसार रायपुर क्षेत्र में सट्टा खिलाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर धरपकड़ के लिए 03 टीमें गठित की गई थी. इसी क्रम में अंबेडकर कॉलोनी रायपुर में ऐसे तीन व्यक्तियों को चिन्हित किया गया जो अलग-अलग घरों में सट्टा खिलाने का कार्य कर रहे है.ऐसे में उक्त तीनों सटोरियों की पूर्ण जानकारी करते हुए पुलिस टीम द्वारा एक ही समय पर तीनों व्यक्तियों के घर में एक साथ छापेमारी कर दबिश दी गई.इस कार्यवाही के दौरान पुलिस  टीम ने  अंबेडकर कॉलोनी रायपुर से  घरों से सट्टा खिलाने वाले मुख्य बुकीज के रूप में मिथुन,आकाश व मोहम्मद फैजान को गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: ट्रैक्टर पर सवार सरकार. मुख्यमंत्री ने किया बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा, पहुचे आपदा पीड़ितों के बीच। देखिये वीडियो ..

बता दें कि वर्ष 2023 में अब तक रायपुर पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले 16 लोगो को गिरफ्तार कर कुल 61240/- रुपये नगद बरामद किये है.जबकि इस धंधे में लिप्त अपराधियों के विभिन्न बैंको में जमा 7,65,000/- रुपये को अब तक फ्रिज कराया हैं.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: कोबरा गैंग की विदेशी महिला ड्रग्स तस्कर को दून पुलिस ने दबोचा..लाखों की बेशकीमती कोकीन (ड्रग्स) बरामद...मसूरी रोड़ हाईप्रोफाइल पार्टियों में विदेशी ग्राहकों को सप्लाई-कोकीन..

नाम पता अभियुक्त

1-  मिथुन पुत्र श्री ओमपाल निवासी अंबेडकर कॉलोनी रायपुर देहरादून उम्र 35 वर्ष.

 2-आकाश कुमार पुत्र मनीष कुमार निवासी अंबेडकर कॉलोनी थाना रायपुर देहरादून उम्र 28 वर्ष.

3-मौ.फैजान पुत्र मो. मेहरबान निवासी अंबेडकर कॉलोनी थाना रायपुर देहरादून उम्र 29 वर्ष.

गिरफ्तार बुकीज़..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें