पुलिसिंग: नववर्ष,क्रिसमस और विंटर कार्निवाल के दृष्टिगत दून पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी.. हुडदंगियों,शराब पीकर वाहन चलाने वालों और यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों को  पुलिस का कडा संदेश..256 व्यक्तियों के विरूद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट..अब तक 1115 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज़

एसएसपी देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया अभियान..

ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत  अक्टूबर  

माह 2024 से अब तक 1115 व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर उनके 1115 वाहनों को सीज़ किया गया…

यातायात नियमों का उल्लंघन/हुड़दंग करने वालों को नहीं बक्शा जाएगा, उनके विरूद्ध की जायेगी कडी कार्यवाही..

विगत 01 सप्ताह में जनपद में प्रचलित अभियान के अंतर्गत 227 वाहनों को किया सीज , 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 820 व्यक्तियों के विरूद्ध की चालानी कार्यवाही.. 

यह भी पढ़ें 👉  आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई..01 दर्जन आदतन अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी..

देहरादून: जनपद देहरादून  में आगामी क्रिसमस त्यौहार, विंटर कार्निवाल तथा नव वर्ष के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीननस्थों को शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग करने, शराब पीकर वाहन चलाने वालो तथा यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाते हुए कठोर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये है..इसी कर्मके अनुपालन में विगत 01 सप्ताह में दून पुलिस द्वारा जनपद के नगर और देहात क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाते हुए यातायात के नियमो का उल्लंघन व बिना हेलमेट, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट,ओवर स्पीट, रैश ड्राइविंग ड्रंकन ड्राइविंग करने वालोें के विरूद्ध व्यापक चैकिंग अभियान चलाते हुए चालानी कार्यवाही की गयी। साथ ही नाबालिक व युवाओं द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर उनके परिजनों को फोन के द्वारा सूचित कर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई..

यह भी पढ़ें 👉  रिलायंस ज्वैलरी डकैती प्रकरण में दून पुलिस की बडी सफलता..घटना में शामिल 02 लाख के ईनामी मुख्य अभियुक्त प्रिंस कुमार को ट्रांजिट रिमाण्ड पर देहरादून लाया गया... अभियुक्त बिहार जेल से संचालित गिरोह का मुख्य सदस्य...कुख्यात प्रिंस पर हत्या,डकैती,लूट,कोर्ट परिसर में पुलिस पर जानलेवा हमला जैसे गम्भीर अपराधों का संगीन इतिहास...

दून पुलिस द्वारा अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही का विवरण:- 

(1) 185 एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत: 172 वाहन सीज

(2) एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत:  227 वाहन सीज 

(3) एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत मां0 न्यायालय के कुल 820 चालान माननीय न्यायालय

(4) 81 पुलिस एक्ट-130 चालान पर 65000 रुपये संयोजन शुल्क

यह भी पढ़ें 👉  अवैध प्लांटिंग; सरकारी सम्पतियों में अतिक्रमण पर ज़िला प्रशासन सख्त; ध्वस्तीकरण अभियान शुरू..सरकारी भूमि अतिक्रमण मामलों में मिलीभगत पाए जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध विधिक एक्शन तय

(5) फोन द्वारा परिजनों को सूचित कर चालान की कार्यवाही-178

(6) ओवरलोडिंग-100 चालान

(7) ड्रोन द्वारा किये गये चालानो की संख्या: 134

(8) क्रेन द्वारा टो किये गये वाहनों की सख्ंया: 204

(9) लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु की गयी कार्यवाही: 256

(10) नो पार्किंग में खडे वाहनो के विरूद्ध कार्यवाही: 167

 ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत माह अक्टूबर 2024 से अब तक 1115 व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर उनके 1115 वाहनों को सीज़ किया गया..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें