विधानसभा चुनाव 2022 के लिए UKD की तैयारी. 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी. *जानिए किस विधानसभा से किसने ठोकी ताल.*

देहरादून- उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद होते ही सबसे पहले राजनीतिक क्षेत्रीय दल, उत्तराखंड क्रांति दल ने अपने 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के मुताबिक उनकी पार्टी का चुनावी एजेंडा मुख्य रूप से पलायन, बेरोजगारी, भू कानून जैसे विषयो पर है। जिन्हें लेकर व जनता के बीच पहुंचेंगे। ऐरी के मुताबिक अगले 1 सप्ताह के उपरांत बाकी प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी होगी यूकेडी राज्य के सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

यूकेडी ने कहा कि 21 साल राज्य गठन को हो चुके हैं, लेकिन कांग्रेस और भाजपा ने राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं के विपरीत कार्य किया है। जिसका नतीजा प्रदेश में पलायन और स्थाई राजधानी और भू कानून जैसे मुद्दे अब परिवर्तन की ओर इशारा कर रहे हैं। प्रत्याशियों की पहली सूची में अधिकांश उम्मीदवार इससे पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह इस बार भाजपा और कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे कर बेहतर परिणाम लाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  SSP देहरादून ने किए दारोगाओं के बंपर तबादले…भारी संख्या में चौकी प्रभारी बदले गए..

उधर 2022 विधानसभा चुनाव की पहली लिस्ट को लेकर यूकेडी ने कहा कि इस चुनावी मैदान में उनके मुख्य एजेंडे में भू कानून को प्रदेश में लागू करना प्राथमिकता के तौर पर रहेगा। क्योंकि राज्य बनने के 21 साल के दरमियान भाजपा और कांग्रेस द्वारा बाहरी भू माफियाओं के वर्चस्व बढ़ने से उत्तराखंड की धरती पर बाहरी लोगों का कब्जा हुआ है। लेकिन यूकेडी अगर सत्ता में आती है तो कानून बनाकर राज्य के हितों की रक्षा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देश का मोस्टवांटेड साइबर क्रिमिनल देहरादून साइबर पुलिस  के शिकंजे में.. 21 करोड़ की धनराशि धोखाधड़ी का सरगना हरियाणा से गिरफ्तार..“work for home” के नाम पर देहरादून निवासी से 20 लाख की ठगी..चीन से जुड़े तार..देशभर मे 855 से अधिक आपराधिक मामलें..

ये हैं यूकेडी की पहली सूची में विधानसभा के प्रत्याशी
द्वारहाट विधानसभा से पुष्पेश त्रिपाठी
देवप्रयाग विधानसभा से दिवाकर भट्ट।

श्रीनगर विधानसभा से मोहन काला।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बरसात में दून पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन,नया गांव चौकी प्रभारी जयवीर बने 3 परिवारों के लिए संकटमोचन.. जान की परवाह किए बगैर जलमग्न घरों से सबकों सुरक्षित निकाला..

धनोल्टी विधानसभा से उषा पवार।।

लैंसडाउन विधानसभा से एपी जुयाल

अल्मोड़ा विधानसभा से भानु प्रकाश जोशी।।

काशीपुर विधानसभा से मनोज डोबरिया।।

यमकेश्वर विधानसभा से शांति प्रसाद भट्ट।।

केदारनाथ विधानसभा से गजपाल सिंह रावत।।

रायपुर विधानसभा से अनिल डोभाल।

ऋषिकेश विधानसभा से मोहन सिंह असवाल।।

देहरादून कैंट विधानसभा से अनिरुद्ध काला।

चौबट्टाखाल विधानसभा से वीरेंद्र सिंह रावत

टिहरी विधानसभा से उर्मिला ।।

किच्छा विधानसभा से जीवन सिंह नेगी।।

डोईवाला विधानसभा से शिव प्रसाद सेमवाल।।

खबर सनसनी डेस्क

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए खबर सनसनी के संग। www.khabarsansani.com

सम्बंधित खबरें