जनहित सुरक्षा: क्रिसमस और न्यू ईयर ज़श्न के दौरान होटल-रेस्टोरेंट पार्टियों में सुरक्षा के दृष्टिगत बढ़ी पाबंदियां… सरकारी गाइडलाइन को एनफोर्समेंट कराने में जुटी दून पुलिस…राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत होटल/रेस्टोरेंट और बार में चेकिंग कर इन बिंदुओं पर सख़्त हिदायत…

हमारा मकसद कानून व्यवस्था और जन सुरक्षा:SSP देहरादून

देहरादून: आगामी क्रिसमस त्योहार और नववर्ष आयोजनों में किसी तरह की लापरवाही के चलते कोई अप्रिय घटना ना हो,इसको लेकर जनहित के मध्यनजर देहरादून पुलिस कमर कस “लॉ एंड ऑर्डर” एनफोर्समेंट की कार्रवाई में जुट गई हैं. क्रिसमस व नव वर्ष पार्टियों दौरान मुख्यतः होटल/रेस्टोरेंट एवं बार जैसे प्रतिष्ठानों को लेकर शासन प्रशासन द्वारा दिए गए गाइडलाइन के तहत संचालन के आदेश हैं. इसी क्रम में एसएसपी देहरादून अजय सिंह के दिशा निर्देश पर सबसे अधिक व्यस्ततम थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले होटल/रेस्टोरेंट और बार जैसे प्रतिष्ठानों में शुक्रवार आकस्मिक चेकिंग की गई.इस दौरान राजपुर पुलिस द्वारा सरकारी आदेशों को शत-प्रतिशत पालन कराने के प्रतिष्ठान संचालकों को आगाह किया.. वही 02 बारों के खुले में ध्वनि का प्रयोग करने की शिकायत आने पर उनके विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट की कार्रवाई की गई. इस मामले में एसएसपी देहरादून ने कहा कि कानून व्यवस्था के अंतर्गत जन सुरक्षा ही उनका मुख्य पुलिसिंग उद्देश्य हैं..

यह भी पढ़ें 👉  बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार एक फिर उत्तराखंड पुलिस के बीच पहुँचे,पुलिस के साथ खेला मैत्री वॉलीबॉल मैच,सुपरस्टार को दर्शकों का हुजूम टकटकी लगाये देखते रहे.देखें वीडियो..

 क्रिसमस और नववर्ष आयोजनों को लेकर होटल/रेस्टोरेंट और बार संचालकों को इन बिंदुओं पर दिशा निर्देशों के बारे में पुलिस ने अवगत कराया..

यह भी पढ़ें 👉  साल 2023 के अंतिम दिन उत्तराखंड STF ने किया अपना 55वां शिकार..हरिद्वार डॉक्टर की हत्या कर लूटपाट करने वाले कुख्यात इनामी को दिल्ली से किया गिरफ्तार..

1-किसी भी बार /रेस्टोरेंट में ध्वनि का प्रयोग खुले में नहीं किया जाएगा बल्कि साउंड प्रूफ कमरे में ही किया जाएगा..

2-रात 10:00 pm के बाद ध्वनि का प्रयोग नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  नव वर्ष 2024 के आयोजन स्थलों की पुख़्ता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SSP देहरादून ने की तैयारियों की समीक्षा....आयोजन प्रतिष्ठानों में CCTV कैमरें व अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाने की सम्पूर्ण उत्तरदायित्व प्रतिष्ठान स्वामी की होगी…...हुड़दंग मचा अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: SSP दून.....मुख्यतः इन 08 बिंदुओ पर सुरक्षा बंदोबस्त का फ़ोकस..

3-सभी बार /रेस्टोरेंट अपने यहां पार्किंग की उचित व्यवस्था करें कोई भी वाहन सड़क पर खड़ा ना किया जाए.

4-जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में बार /रेस्टोरेंट समय से बंद किए जाएं.

5-शासन व जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों का शत- प्रतिशत पालन हो..

6-उपरोक्त शर्तों का उल्लंघन करने वाले बार /रेस्टोरेंट के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें