नशा तस्करों के खिलाफ दून पुलिस का शिकंजा जारी..अवैध रूप से शराब की तस्करी में लिप्त शातिर तस्कर को राजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार..भारी मात्रा में अवैध शराब व तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद..

अभियुक्तों के कब्जे से 17 पेटी ( 07 पेटी अंग्रेजी , 10 पेटी देसी) शराब व तस्करी में प्रयुक्त कार की बरामद..

  देहरादून:  उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″ विज़न को साकार करने के लिए देहरादून SSP के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए  प्रभावी कार्यवाही की जा रही है..इसी  क्रम में थाना राजपुर प्रभारी पी.डी.भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 20 फ़रवरी 2024 को धोरण पुल के पास चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त सागर नेगी को वेरिटो कार नंबर UK08W9599 से देसी/ अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया.. अभियुक्त के कब्जे से कुल 17 पेटी ( 10 पेटी देसी/ 07 पेटी अंग्रेजी ) शराब बरामद की गई..अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर मे आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है.. 

यह भी पढ़ें 👉  ट्रांसफर:IPS और PPS अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले..कुमाऊं रेंज और ट्रैफिक निदेशक बदले गए…

 गिरफ्तार अभियुक्त..

सागर नेगी पुत्र इंद्र सिंह नेगी निवासी भरवा कैटल थाना चंबा जनपद टिहरी गढ़वाल , हाल पता देवनागरी रेस्टोरेंट किमाड़ी थाना कैंट देहरादून उम्र 22 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  स्ट्रीट क्राइम की घटना का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा.. घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लूट के ज़ेवर बरामद...

बरामदगी 

1- 05 पेटी अंग्रेजी शराब 8 PM व्हिस्की

2- 02 पेटी अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू

3- 10 पेटी देसी शराब जाफरान

4- वेरिटो कार नंबर UK08W9599

यह भी पढ़ें 👉  ब्लाइंड मर्डर केस का दून पुलिस ने किया खुलासा. हत्या कर लाश को तीन दिन कमरें में रखा.फ़िर फ़िल्मी अंदाज में तीन दोस्तों ने शव को ऐसे लगाया ठिकाने..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें