साहनी सुसाइड प्रकरण: दून पुलिस ने खंगाली आरोपित गुप्ता बंधुओ की आपराधिक कुंडली..आधा दर्जन जालसाजी सहित अन्य अपराधों के मुकदमें दर्ज पाए गए…

जानबूझकर सत्येंद्र साहनी को परेशान करने का षड्यंत्र रचा गया: दून पुलिस..

गुप्ता बंधुओ द्वारा मृतक सत्येंद्र साहनी पर दबाव बनाने के लिए सहारनपुर पुलिस को गलत तिथि अंकित करके दिया गया था प्रार्थना पत्र:दून पुलिस 

देहरादून: बिल्डर सत्येंद्र साहनी उर्फ बाबा सुसाइड प्रकरण में आरोपित बना जेल भेजे गए गुप्ता बंधुओ की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है…कंपनी के प्रोजेक्ट में संदिग्ध फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन, मनीलॉन्ड्रिंग और Shell कंपनी जैसी संभावनाओं के बाद अब दून पुलिस द्वारा गुप्ता बंधुओ की अपराधिक कुंडली खंगाली जा रही हैं..पुलिस जांच-पड़ताल के अनुसार गुप्ता बंधुओ पर आधा दर्जन से अधिक धोखेबाजी व जालसाजी जैसे अन्य आपराधिक मुकदमें सहारनपुर (यूपी) पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हैं..

गुप्ता बंधुओं ने मृतक सत्येंद्र पर दबाव बनाने के लिए सहारनपुर पुलिस को गलत तिथि अंकित करके प्रार्थना पत्र दिया: दून पुलिस 

दून पुलिस के अनुसार मृतक सत्येंद्र साहनी द्वारा देहरादून पुलिस को गुप्ता बंधुओ के विरुद्ध 16 मई 2024 को प्रार्थना पत्र दिया था.जबकि दूसरी तरफ गुप्ता बंधुओ ने सतेंद्र साहनी पर दबाव बनाने के लिए 20 मई 2024 को सहारनपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया,जिसमें द्वेषपूर्ण तरीके से दिनांक 9/5/2024 की तारीख़ अंकित कराया गई.ताकि एक तरफ सत्येंद्र साहनी पर दबाव बना सके.और दूसरी तरफ यह बताया जा सके कि उनके द्वारा सत्येंद्र साहनी से पहले  पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया था…दून पुलिस के अनुसार साहनी आत्महत्या प्रकरण में दर्ज मुक़दमें की विवेचना के दौरान गुप्ता बंधुओ द्वारा अपने पक्ष में बयानों के दौरान सहारनपुर पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र की सच्चाई का पर्दाफाश हुआ.

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी रजिस्ट्री घोटाला: पूरे प्रकरण की जांच CBI से कराने की मांग..पुलिस कलेक्ट्रेट कर्मियो को बचाने में जुटी: बार एसोसिएशन.. मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी कब ?..कहचरी अधिवक्ताओं में भय का माहौल:बार एसो0

जानबूझकर सत्येंद्र साहनी को परेशान करने का षड्यंत्र रचा गया: दून पुलिस..

 देहरादून पुलिस के अनुसार बीते 24 मई 2024 को थाना राजपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 119 / 24 धारा 306,385,420 IPC  की विवेचना में जब राजपुर पुलिस द्वारा अजय गुप्ता व अनिल गुप्ता के पूर्व आपराधिक इतिहास के बारे में सहारनपुर से जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि उपरोक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में 06 मुकदमे पंजीकृत है. विवेचना के दौरान अजय गुप्ता व अनिल गुप्ता द्वारा पुलिस को यह बताया गया कि उनके द्वारा दिनांक 09/5/24 को सहारनपुर पुलिस को एक शिकायती प्रार्थना पत्र बनाम सतेंद्र साहनी( मृतक) के विरुद्ध दिया गया था. लेकिन राजपुर पुलिस द्वारा जब उक्त प्रार्थना पत्र के बारे में विवेचना/जांच की गई तो पता चला कि उक्त प्रार्थना पत्र 9/5/24 के बजाय 20/5/24 को सहारनपुर पुलिस को दिया गया था. उक्त प्रार्थना पत्र के बारे में गुप्ता बंधुओं द्वारा जानबूझकर सत्येंद्र साहनी( मृतक) को बताया गया था जिससे वह काफी परेशान हो गए था.. 

यह भी पढ़ें 👉  Good News: चारधाम भक्तों के उत्साह ने बना दिया नया इतिहास..पहली बार तीर्थयात्रियों की संख्या पहुंची 50 लाख के पार..श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद..

 दून पुलिस अनुसार गुप्ता बंधुओं का आपराधिक इतिहास: 

1- मुकदमा अपराध संख्या 585 / 14 धारा 420 /467 इस/468/ 471 /120 बी भादवी बनाम अनिल गुप्ता चालानी थाना सदर सहारनपुर उत्तर प्रदेश.

यह भी पढ़ें 👉  नौकरी के नाम पर विदेश ले जाकर युवकों को बंधक बनाकर Crime कराये जाने की घटना पर "मुख्यमंत्री"धामी" की सख़्ती का असर…एसएसपी देहरादून ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर शुरू की प्रभावी कार्रवाई ...

2- मुकदमा अपराध संख्या 339/ 17 धारा 420/ 467 /468 /471 /120ब भादवी भी बनाम अजय गुप्ता चालानी थाना सदर जनपद सहारनपुर,उत्तर प्रदेश..

3- मुकदमा अपराध संख्या 113 / 22 धारा 420 /467 /468 /471 /120b  504 /506 भादवी बनाम अनिल गुप्ता चालानी थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश.

4- मुकदमा अपराध संख्या 482 / 22 धारा 420/ 467/एस 468/ 471 /120b भादवी बनाम अनिल गुप्ता चालानी थाना सदर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश..

5- मुकदमा अपराध संख्या 96 / 22 धारा 420 /467 /468 /471 /120bभादवी  बनाम अनिल गुप्ता चालानी थाना बेहड जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश..

6- मुकदमा अपराध संख्या 143 / 22 धारा 506/ 511 /452 /354 b 323 /147 भादवी बनाम अनिल गुप्ता  चालानी थाना बेहड जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश..

उपरोक्त मुकदमें में(119/24, थाना राजपुर )विवेचना जारी है..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें