Good News: चारधाम भक्तों के उत्साह ने बना दिया नया इतिहास..पहली बार तीर्थयात्रियों की संख्या पहुंची 50 लाख के पार..श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद..

सुरक्षित चारधाम-हमारा प्रण, हमारा लक्ष्य,हमारा कर्तव्य: DGP

देहरादून: 16 अक्टूबर 2023 तक उत्तराखंड में चारधाम दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गयी है.ये अपनेआप में नया इतिहास हैं.. इसके साथ ही लगभग 5 लाख 41 हजार वाहन भी चारधाम पहुंचे हैं.. वर्तमान में रिकार्ड स्तर पर यात्री अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं. यात्रा प्रारम्भ होने के बाद केदारनाथ धाम में लगभग 17 लाख 08 हजार..बदरीनाथ धाम में 15 लाख 90 हजार.. गंगोत्री में 08 लाख 46 हजार.. यमुनोत्री में 06 लाख 94 हजार..और हेमकुण्ड साहिब में 01 लाख 77 हजार से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किये जा चुके हैं. श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं..

यह भी पढ़ें 👉  कबूतरबाजी में STF का शिकंजा: विदेश में नौकरी का झांसा देकर 10 लाख हड़प फर्जी वीजा-टिकट थमाया,उत्तराखंड से लेकर मध्यप्रदेश तक कबूतरबाजी का जाल,आरोपी पंजाब से गिरफ्तार..

हम सुरक्षित व निर्बाधित चारधाम यात्रा के लिए प्रतिबद्ध: DGP उत्तराखंड.

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार  ने बताया कि उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रत्येक स्तर पर तीर्थयात्रियों की हर सम्भव सहायता की जा रही है,जिससे उनके मन में देवभूमि की पवित्र आस्था के साथ ही राज्य पुलिस की सकारात्मक छवि की स्मृतियां भी अंकित हो रही हैं. हम सुरक्षित व निर्बाधित चारधाम यात्रा के लिए प्रतिबद्ध हैं.. DGP में कहा कि विश्वप्रसिद्ध चारधाम दर्शन के लिए देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा लिए उत्तराखण्ड पुलिस समर्पित है.. चारधाम यात्रा में इस साल रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान: उत्तराखंड में 2 दिन बहुत तेज बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी । यात्रा न करे ,पहाड़ो पर हो सकता है भूस्खलन से खतरा ,सतर्क रहें .

खबर सनसनी डेस्क

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए खबर सनसनी के संग। www.khabarsansani.com

सम्बंधित खबरें