हादसा: सिडकुल, CETPफैक्ट्री में हुआ हादसा, टैंक में गिरने से 3 श्रमिकों की दर्दनाक मौत, मोटर ठीक करने के दौरान, हुआ हादसा

ऊधम सिंह नगर
उधमसिंह नगर में उस वक्त बड़ा हादसा सामने आया जब प्लांट के टैंक में आई गड़बड़ी को सही करने के दौरान 3 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई।
रुद्रपुर- पन्तनगर सिडकुल में स्थित सीईटीपी प्लांट के टैंक में डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा हैं कि सीईटीपी प्लांट में गड़बड़ी आने के चलते जब हरिपाल (हेल्पर) द्वारा मोटर ठीक करने के लिए टैंक में उतरा तभी वह बेहोश हो गया, जिसके बाद हरिपाल को बचाने के लिए प्लांट हेड रमन भी टैंक में उतरा लेकिन वह भी बेहोश होकर पानी के टैंक में गिर गया, जिसके बाद तीसरा कर्मचारी अवधेश भी इन दोनों लोगों को बचाने गया तथा वह भी टैंक में गिर गया जिसके बाद तीनों लोगों की पानी में डूब कर मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद आनन फानन में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची जहां रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद तीनो शवो को बरामद कर लिया। पुलिस ने तीनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF के शिकंजे में आया इनकम टैक्स रिफण्ड कराने के नाम पर लाखों की धोखाधडी करने वाला नाईजीरियन मास्टरमाइंड.आधा दर्जन से अधिक मुक़दमे.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें