
SSP दून को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने बिदांल क्षेत्र में की आकस्मिक छापेमारी
व्हाट्सएप में ग्राहकों को युवतियों की फोटो भेज,फ़ोन पर होता था रेट तय..मिलने का स्थान निर्धारित कर अन्य लोगों के माध्यम से महिलाओं को भेजा जाता था ग्राहकों तक..
देहरादून : थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत बिंदाल क्षेत्र में स्थित एक घर पर संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. साथ ही रैकेट में शामिल तीन पीड़ित युवतियों को रेस्क्यू किया गया है.पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि उक्त मकान अभियुक्ता रानी देवी का है,जो पिछले कुछ समय से आशीष कुमार पाण्डे के साथ मिलकर उक्त घर में अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही थी. मौके से रेस्क्यू की गई महिलाओं को अभियुक्ता द्वारा काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से देहरादून बुलाया था,और उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर वह उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाया जा रहा था. सेक्स रैकेट महिला अभियुक्ता द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से लडकियों की फोटो ग्राहकों को भेजकर उनसे रेट तय किया जाता था. इसके बाद लडकियों को भेजने का समय व स्थान निर्धारित करती थी. गिरफ्तार अभियुक्त आशीष लडकियों को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करता था. जिसके एवज में उसे मोटा कमिशन मिलता था.
पुलिस जानकारी के अनुसार एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल को गोपनीय माध्यम से बिंदाल क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा एक घर में अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई. प्राप्त सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा क्षेत्राधिकारी मसूरी के नेतृत्व में एएचटीयू देहरादून तथा कैण्ट पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये. संयुक्त टीम द्वारा 16 मार्च 2026 की रात्रि में गांधी नगर रघुनाथ मंदिर के पास स्थित एक घर में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गई तो घर के अन्दर 03 महिलाएं और 02 पुरूष आपत्तिजनक स्थिती में मिले. छापेमारी के दौरान मौक़े से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई.मौके से पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही एक महिला सहित 03 अभियुक्तो 01: रानी देवी पत्नी दीपक कुमार 02: आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द्र पाण्डे तथा 03: फुलो खान पुत्र मुस्लिम खान को गिरफ्तार किया गया. साथ ही 03 पीडिताओं को रेस्क्यू किया गया…गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कैण्ट पर धारा- 03/04/ 05/06/07 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया.

गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- रानी देवी पत्नी दीपक कुमार नि0 म0नं0 59 रघुनाथ मंदिर गाँधीनगर, देहरादून, उम्र- 42 वर्ष
2- आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द पाण्डे निवासी प्लाट नं0 84 गुरुजम्भेश्वर नगर, अग्रवाल कैटरस गांधी पथ वैशाली नगर, जयपुर, राजस्थान
3- फुलो खान पुत्र मुस्लिम खान निवासी शास्त्री नगर खाला कैण्ट, थाना कैण्ट, देहरादून
बरामदगी:-
आपत्तिजनक सामग्री व 04 मोबाईल फोन..









