
संदिग्ध वेबसाइट्स पर कडी निगरानी हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर संचालित 10 संदिग्ध वेबसाइट्स को भी कराया निष्क्रिय..
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशन में चारधाम यात्रा को यात्रियों के लिए बनाया जा रहा सुरक्षित:STF
देहरादून: उत्तराखण्ड में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा व्यापक स्तर पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है..साइबर ठगों द्वारा चारधाम मुख्यतः केदारनाथ धाम के लिए संचालित हेलीकॉप्टर सेवाओं के नाम पर फर्जी वेबसाइट, फर्जी फेसबुक विज्ञापन पेज एवं इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर श्रद्धालुओं को ठगने के प्रयास किए जाते हैं। कई मामलों में श्रद्धालु इन झांसे में आकर आर्थिक नुकसान का शिकार हो जाते हैं. ऐसे में इन आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में एसएसपी STF अजय सिंह के नेतृत्व में विशेष “ सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं एक्शन टीम”गठित की गई है, जो लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की निगरानी कर रही है.सोशल मीडिया पर कार्यवाही के दौरान अब तक राज्य एस.टी.एफ द्वारा 180 फर्जी सोशल मीडिया लिंक को संदिग्ध गतिविधियों के चलते सफलतापूर्वक टेकडाउन कराया गया है। इसके अतिरिक्त संदिग्ध 52 मोबाइल नम्बरो को बंद/ब्लाक कराये जाने हेतु DOT को अनुरोध प्रेषित किया गया है। वही संदिग्ध वेबसाइट्स पर निगरानी कर हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर संचालित 10 संदिग्ध वेबसाइट्स को चिन्हित कर संबंधित डोमेन रजिस्ट्रार को रिपोर्ट प्रेषित निष्क्रिय कराया गया है. इसके अतिरिक्त संगठित रूप से एक राज्य से 147 लिंक संचालकों और 27 फर्जी मोबाइल धारकों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई शुरू की गई है.
एसएसपी एसटीएफ का संदेश
उत्तराखंड एसटीएफ, एसएसपी अजय सिंह ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि चारधाम यात्रा हेतु हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग केवल अधिकृत वेबसाइट
www.heliyatra.irctc.co.in/�
के माध्यम से ही करें।
Char Dham Yatra WhatsApp Registration Process:
📌 आधिकारिक नंबर सेव करें: +91-8394833833
📌 WhatsApp पर “Yatra” संदेश भेजें।
📌 इसके बाद प्राप्त होने वाले आधिकारिक chatbot निर्देशों का पालन करते हुए यात्रा विवरण एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें..इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य वेबसाइट, सोशल मीडिया लिंक या व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से टिकट बुकिंग करने का प्रयास न करें,अन्यथा साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं।

एसटीएफ द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की निरंतर निगरानी की जा रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।









