देहरादून जिलाधिकारी का सराहनीय कार्य जारी..सर्द ऋतु में ग़रीब-असहाय व जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित करने का सिलसिला बदस्तूर जारी..21 दिसम्बर से अब तक सैकड़ों महिला-पुरुष और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान..जनमानस से की गई अपील का भी असर..

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन पर जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए जा रहे हैं.. जिला प्रशासन द्वारा 21 दिसम्बर 2023 से आज तक लगभग 2108 जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किये गए है,जिनमें महिला, पुरूष तथा बच्चे शामिल है…

जिलाधिकारी ने जनमानस से अनुरोध किया कि जिनके पास अतिरिक्त गर्म कपड़े हैं तथा उनका उपयोग नहीं कर रहे है,वह स्मार्ट सिटी की बस में रखे बॉक्स में कपड़े भेंट कर सकते हैं.. यदि कोई टोल फ्री न0 पर 18001802525 पर कॉल करता है तो टीम घर पंहुचकर कपड़े एकत्रित करेगी और कलैक्शन सेन्टर से जरूरतमंदो को कपड़े वितरित किए जांएगें..  इसके अतिरिक्त स्मार्ट सिटी द्वारा चलाई जा रही इलैक्ट्रिक बस या स्मार्ट सिटी के आफिस सात्विक टावर कौलागढ रोड में भी कपडे़ भेंट किए जा सकते हैं.. उन्होंने जनमानस से जिला प्रशासन की इस पहल में सहयोग करने की अपेक्षा की. उन्होंने लोगों से अनुरोध किया अपने अनुपयोगी कपड़े जरूरतमंदो को भेंट करें कहा कि जो कपड़े हमे अनुपयोगी लग रहे हैं वह किसी जरूरतमंदो के लिए उपयोगी हो सकते है,इसके लिए इस पुण्य कार्य में जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हमारा एक प्रयास किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है..   

यह भी पढ़ें 👉  शिवरात्रि में भीड़ नियंत्रण को लेकर अतिरिक्त तैयार रहें पुलिस बल:IG गढ़वाल..कांवड़ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर लिया पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा.. कुशल पुलिस प्रबंधन के लिए हरिद्वार सहित पौड़ी और टिहरी एसएसपी को शाबाशी..

जिलाधिकारी की अपील का भी खासा असर

बता दें की जिलाधिकारी सोनिका के इस अपील का खासा असर इस सर्द ऋतु में देखने को मिला है. कई NGO सहित स्कूल-कॉलेजों व काफ़ी संख्या में सामाजिक लोग भारी संख्या में मलिन बस्तियों व सड़क किनारे रहने वाले गरीब व असहाय और जरूरतमंदों लोगों तक पहुँच कर उनको  गर्म कपड़े दान कर सराहनी कार्य कर रहे हैं..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बाघों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी अच्छी ख़बर,लेकिन संदिग्ध मौतों से चिंताएं भी !

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें