देवभूमि 2025 ड्रग्स फ्री अभियान के तहत उत्तराखंड DGP का महत्वपूर्ण कदम,बच्चों को नशे से दूर करने के लिए सभी Stake Holders के साथ विचार-विमर्श कर जीरो टोलरेंस कार्यवाही पर जोर..

देहरादून:“नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान” के अंतर्गत आज  24 जून 2023 को देहरादून स्थित सरदार पटेल भवन स्थित सभागार कक्ष में आम जन को ड्रग्स के प्रति संवेदनशील करने और ड्रग्स के विरूद्ध जन जागरूक करने के लिए ANTF (Anti Narcotics Task Force) द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया.इस सेमिनार में उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न विभागों जैसे शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाम व औषधि विभाग के अधिकारियों के अलावा नशा मुक्ति केन्द्र के संचालकों ,मनोवैज्ञानिकों द्वारा ड्रग्स के विरूद्ध कार्यवाही को और अधिक प्रभावी करने के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया.सेमिनार में ड्रग्स जागरूकता पखवाड़ा के अन्तर्गत राज्य के सभी जनपदों में कला/पोस्टर/निबन्ध प्रतियोगिता के माध्यम से ड्रग्स जागरूकता में प्रथम आने वालों बच्चों को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा पुरूस्कृत करने के साथ ही जनपद स्तर पर ड्रग्स के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने वाले पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  पर्दाफ़ाश: गेस्ट हाउस की आड़ में ज़िस्म-फ़रोशी धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़..मैनेजर सहित सेक्स रैकेट के 06 महिला-पुरूष गिरफ्तार..
बाइट:अशोक कुमार,DGP, उत्तराखंड..

ड्रग्स फ्री अभियान के तहत इस कार्याशाला को सम्बोधित करते हुए DGP अशोक कुमार ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री का ड्रीम है कि देवभूमि को 2025 तक ड्रग्स फ्री बनाना है. ये चैलेंज बड़ा है क्योंकि बड़े-बड़े इण्टरनेशनल ड्रग्स माफिया है जो बहुत बड़ी संख्या में है, जो देश को खोखला कर रहें है ताकि हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा को कमजोर कर सके. हमें बच्चों को ड्रग्स सेवन करने से जुड़ी समस्याओं जैसे Frustration, Depression आदि से बाहर निकालना है

यह भी पढ़ें 👉  डकैती कांड अपडेट: SSP की मॉनिटरी में लुटेरों की धरपकड़ युद्स्तर पर.. बदमाशों से जुड़ी महत्वपूर्ण ताजा जानकारियां आयी सामने....वक्त लग सकता हैं,पर गैंग का पर्दाफाश होना तय: SSP देहरादून..

 DGP अशोक कुमार ने कहा कि युवा अपनी उर्जा को सकारात्मक क्रिया-कलापों खेल, पढाई, कल्चरल एक्टीविटी आदि में लगाएं और ड्रग्स से दूर रहें.इसके लिए सप्लाई साइड पर ध्यान देना होगा. counselling को भी जरूरी बताया और सेंट्रल गवर्नमेंट के हेल्प लाईन नम्बर-14446  को भी मददगार बताया. उन्होनें बताया कि ड्रग्स के खिलाफ हम सभी को एकजूट होना पड़ेगा हम ड्रग्स सप्लाई को जीरों टॉलरेंस पर लाना चाहते है…डिमांड को जीरों करने में सोसायटी और यूनिवर्सिटीज का रोल है लेकिन सप्लाई करनें में इस प्रकार के लोग जो स्वयंसेवी लोग और पुलिस का मुख्य रोल है. पुलिस और सभी stake holders को एक होना पड़ेगा तभी सफलता प्राप्त होगी.DGP ने कहा कि हमने पिछले 3-4 सालों में एंटी नॉरकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा अभियान चलाया है इन लोगों पर गैंगस्टर एक्ट लागाना शुरू किया है,साथ ही उनकी प्रॉपर्टीज जब्त किया है. इस अभियान को ओर आगे बढ़ाना पडेंगा.

यह भी पढ़ें 👉  कुदरत का इंतक़ाम:प्रेम-प्रसंग में बेवफाई देख दिल्ली निवासी प्रेमिका ने भाई की मद्दत से मसूरी होटल में प्रेमी की निर्मम हत्या...

इस दौरान DGP अशोक कुमार ने सभी उपस्थित लोगों को नशे के विरोध में शपथ दिलायी गयी। इसके साथ ही सभी लोगों ने नशे के विरूद्ध हस्ताक्षर भी किये.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें