डकैती कांड अपडेट: SSP की मॉनिटरी में लुटेरों की धरपकड़ युद्स्तर पर.. बदमाशों से जुड़ी महत्वपूर्ण ताजा जानकारियां आयी सामने….वक्त लग सकता हैं,पर गैंग का पर्दाफाश होना तय: SSP देहरादून..

देहरादून: राजपुर रोड स्थित रिलायंस गोल्ड शोरूम में हुई करोडों की डकैती मामले में देहरादून एसएसपी अजय सिंह की क्लोज मॉनिटरिंग में पुलिस टीमें युद्धस्तर पर बदमाशों की धरपकड़ में जुटी है..ताजा जानकारी के अनुसार लूटपाट की घटना के उपरांत पुलिस को मिली सूचना के बाद जगह-जगह चैकिंग होने पर सहसपुर एरिया में बदमाश बाइक छोड़कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से फ़रार होने की बात आयी सामने हैं.इतना ही नहीं पुलिस की चेकपोस्ट पर मौजूदगी देखकर बदमाश कार भी छोड़कर भाग निकले..ऐसे में बरामद कार की तलाशी में गाड़ी के अंदर से अलग-अलग राज्यों की 03 नंबर प्लेट भी बरामद हुईं हैं..इसके अलावा पुलिस की जांच-पड़ताल में यह भी जानकारी सामने आयी कि लुटेरों द्वारा इस्तेमाल होने वाली दोनों बाइके गुड़गांव से 02 माह पूर्व चोरी हुई थी..जबकि बरामद कार भी चोरी की प्रतीत हो रही हैं,क्योंकि कार के इंजन और चेसिस नंबर को घिस दिया गया हैं,ताकि वाहन की जानकारी का पता न चल सके..

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी सौन्दर्यीकरण का कार्य लेटलतीफी से बना सिरदर्द,मुख्य सचिव ने निरक्षण कर 15 दिनों में निर्माण कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश.. कार्य पूरा न होने तक मसूरी में ही कैंप करेंगे अधिकारी..

दो माह पूर्व वारदात की योजना..वक़्त लग सकता हैं लेकिन बदमाशों खोज निकालेंगे: SSP

 एसएसपी अजय सिंह के अनुसार अब तक के साक्ष्यों से पूरी घटना महीनो की प्लानिंग के तहत की गई है.क्योंकि जिस प्रकार चोरी के वाहनों का अरेंजमेंट दो माह पूर्व किया गया,उससे काफी बातें सामने आयी हैं. वही दूसरी तरफ अभी तक देशभर में रिलायंस स्टोर की पूर्व की आधा दर्जन घटनाओं से एक गैंग प्रकाश में आया है,जो महीनो पहले प्लानिंग करता है.और फिर घटना को अंजाम देता है..देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि इस केस को वर्कआउट करने के लिए विभिन्न पुलिस टीमों को अलग अलग टास्क दिया गया है..ऐसे में वक्त लग सकता हैं,लेकिन इस कुख्यात गैंग का पर्दाफाश होना तय हैं. 

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर:पुलिस मुठभेड़ के दौरान वसंत विहार लूटकांड के फरार 02 मुख्य बदमाश आये गिरफ्त में..मुठभेड़ में दारोग़ा और एक बदमाश को लगी गोली..एसएसपी देहरादून स्वयं रहे एक्शन मोड में..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें