मसूरी सौन्दर्यीकरण का कार्य लेटलतीफी से बना सिरदर्द,मुख्य सचिव ने निरक्षण कर 15 दिनों में निर्माण कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश.. कार्य पूरा न होने तक मसूरी में ही कैंप करेंगे अधिकारी..

देहरादून:देशभर में एक अलग पहचान रखने वाली पहाड़ों की रानी मसूरी इन दिनों पर्यटक सीजन में निर्माण कार्य के चलते आवाजाही के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है.दरसल मसूरी के मुख्य पर्यटक स्थल “माल रोड पिक्चर पैलेस” से लेकर “लाइब्रेरी चौक” तक वर्तमान में होने वाला सौंदर्यीकरण का कार्य अपनी लेटलतीफी के चलते स्थानीय लोगों से लेकर सैलानियों के लिए आवागमन में सिरदर्द बना हुआ है.आलम यह की पर्यटन सीजन के दौरान माल रोड में जगह-जगह तोड़फोड़ के साथ ही उसे सुधारने का कार्य समय से नहीं हो रहा हैं.इसके कारण यात्रा सीजन में ट्रेफ़िक जाम से लेकर कई तरह की समस्या बनी हुई हैं.ऐसे में शुक्रवार उत्तराखंड के मुख्य सचिव एस.एस. संधू ने देहरादून जिलाधिकारी सोनिका सहित एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ मिलकर निर्माण कार्यों का निरक्षण कर लेटलतीफी से हो रहे सौंदर्यीकरण कार्य में न सिर्फ़ नाराजगी जताई.बल्कि MDDA और लोक निर्माण सहित सभी कार्य संस्थाओं अगले 15 दिनों के अंदर निर्माण कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  घरेलू गैस सिलेण्डरों का बैकलाॅग समाप्त करें कंपनियांः मुख्य सचिव...चारधाम यात्रा को देखते हुए कमर्शियल गैस सप्लाई निर्बाध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश..

निर्माण कार्य थोड़ा विलंब हैं, लेकिन अब तय समय से पूरा होगा:CS

मुख्य सचिव एस.एस. संधू ने संबंधित अधिकारियों स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ मिलकर लाइब्रेरी और पिक्चर पैलेस से लेकर पूरे माल रोड का निरीक्षण किया.इस दौरान मुख्य सचिव ने भी माना कि माल रोड के सुधारीकरण के कार्य में थोड़ा विलंब से हो रहा है.लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित अधिकारियों को अब तय समय पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं.वही दूसरी ओर सौंदर्यकरण कार्य में जुटे कार्यदाई संस्थाओं के बीच आपसी सामंजस्य एवं तालमेल की शिकायत को लेकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सभी विभागों के अधिकरियों को हरहाल में तालमेल बना जल्द से जल्द सभी निर्माण कार्यो को पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें 👉  राजनीति: उत्तराखंड पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई बैठक, ओर कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत. सियासी सरगर्मियां तेज..

 निर्माण कार्य पुरा न होने तक मसूरी में कैम्प करेंगे संबंधित अधिकारी:जिलाधिकारी

वही मसूरी सौंदर्यीकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव के साथ पहुँची देहरादून जिलाधिकारी सोनिका ने भी कहा कि कार्य में विलंब जरूर हुआ है.जिसकी वजह से कई तरह की परेशानियां पर्यटन में आ रही है. ऐसे में अब संबंधित कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारी निर्माण कार्य पूरा न होने तक मसूरी में रहकर मॉनिटरिंग करेंगे.वही DM ने इस बात को भी कहा कि निरंतर बरसात होने की वजह से भी निर्माण कार्य में बाधा आ रही है.लेकिन अब मुख्य सचिव ने भी खुद निर्माण कार्यो की परिस्थितियों को देख लिया है.ऐसे में अब उम्मीद हैं कि संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी तालमेल बनाकर अगले 15 दिनों के भीतर माल रोड का कार्य पूर्ण कर लेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand election2022: आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, दिनभर स्टार प्रचारकों की ताबाडंतोड़ रैलियां. कही मोदी, योगी गरजेंगे, तो कही प्रियंका भरेंगी हुंकार..
बाइट:एस. एस. संधू, मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन.

बाइट:सोनिका, जिलाधिकारी, देहरादून

सड़कों के लिए लोक निर्माण विभाग को धनराशि आवंटित:MDDA

वहीं दूसरी तरफ इस अवसर पर  मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने भी कहा कि माल रोड के सुधारीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग को धनराशि जारी कर दी गई है. सौंदर्यकरण के हिसाब से योजनाबद्ध तरीके से सड़के बनाई जाएंगी.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें