उत्तराखंड DGP की बहुचर्चित नवीन पुस्तक “साइबर एनकाउंटर” का आज 12 बजे मुख्यमंत्री धामी करेंगे विमोचन.. 

देहरादून:देशभर में आग की तरह तेजी से फैलने वाला साइबर क्राइम आज पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती का विषय हैं.देश विदेश के दूरस्थ स्थानों में बैठे शातिर साइबर क्रिमिनल आए दिन नए-नए हथकंडे अपनाकर आम से लेकर ख़ास लोगों को गाढ़ी कमाई डाका डाल रहे हैं. उत्तराखंड राज्य में भी साइबर क्राइम भयानक महामारी की तरह फैल रहा है.ऐसे में साइबर क्राइम के दंश से जनजागरूक होकर इससे कैसे बचा जा सकता हैं, इसी को लेकर उत्तराखंड DGP अशोक कुमार ने बहुचर्चित “साइबर एनकाउंटर” बुक प्रकाशित की हैं.इस पुस्तक का लोकार्पण आज रविवार 7 मई 2023 को उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून के सेंट जोसेफ एकेडमी (स्कूल) के सभागार में होगा.

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव में शांति भंग की आशंका, CM योगी के बहनोई सहित, 8 लोगो का चालान. नोटिस जारी, पुलिस ने की कार्यवाही..

 बता दें कि  एनकाउंटर साइबर अपराधों से संबंधित उत्तराखंड के DGP  अशोक कुमार एवं डी0आर0डी0ओ के पूर्व वैज्ञानिक ओ0पी 0मनोचा की पुस्तक “साइबर एनकाउंटर” का विमोचन किया जाएगा. इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल के0 रतूड़ी एवं दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 सुरेखा डंगवाल भी उपस्थित शामिल रहेंगे .

यह भी पढ़ें 👉  प्रयागराज में अतीक अहमद हत्याकांड के बाद उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने पुलिस को हाई अलर्ट जारी किया,CM से लेकर VIP की सुरक्षा में बढ़ोतरी.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें