देहरादून SSP का सेवा-भाव व्यवहार फिर आया सामने..सड़क पर भूख से बिलख रही असहाय बुजुर्ग महिला को अपने आवास भोजन कराकर सकुशल गंतव्य पहुंचाया…

देहरादून: गरीब असहाय बुजुर्ग लोगों के प्रति इंसानियत का भाव दिखाकर उनकी मदद करने का एक और ताज़ा उदाहरण देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने दिया हैं.इस बार उन्होंने अपने सरकारी बंगले के बाहर सड़क पर असहाय होकर भूख से बिलख रही बुजुर्ग महिला के प्रति न सिर्फ मदद का हाथ बढ़ाया. बल्कि बुजुर्ग को अपने बंगले ले जाकर भरपेट खाना खिला कर उन्हें सकुशल उनके गंतव्य भी पहुंचाया. इस नेक काम और इंसानियत भरे व्यवहार को देखकर बुजुर्ग महिला और उनके परिचितों ने दिल से एसएसपी का आभार प्रकट करते हुए उत्तराखंड मित्र पुलिस की जमकर प्रशंसा की..

यह भी पढ़ें 👉  गुंडागर्दी की हदें पार :ऋषिकेश बाजार में सरेआम गुंडई,मारपीट,तोड़फोड़- हवाई फायर...एसएसपी की चेतावनी आज 12 बजे तक आरोपित लोग गिरफ्तार नहीं हुए तो थाना और चौकी इंचार्ज अपना बोरी-बिस्तरा बांध लें..

 जानकारी के मुताबिक अपनी रूटिंग ड्यूटी के अनुसार एसएसपी दलीप सिंह कुँवर जब शनिवार भी दोपहर शहर भ्रमण करने के बाद अपने राजपुर रोड सरकारी आवास की तरफ़ आ रहे थे.तभी उनको अपने आवास के बाहर एक असहाय बुजुर्ग महिला दिखाई दी जो उनके गेट के बाहर बैठी थी.ऐसे में जब SSP ने उनसे बात की तो बुजुर्ग महिला द्वारा बताया गया कि वह भूखी है.यह सुनते ही SSP ने स्वयं बुजुर्ग महिला को अपने आवास में लाकर  भोजन कराया. एसएसपी के साथ बैठकर खाना खाने के पश्चात बुजुर्ग महिला ने DIG/SSP देहरादून को आशीर्वाद देकर उनका धन्यवाद किया..

यह भी पढ़ें 👉  चेतावनी: ISBT दुष्कर्म मामलें में बिना आधिकारिक पुष्टि के भ्रामक खबरें प्रसारित करने वाले हो जाएं सावधान…पोक्सो एक्ट की इस धारा के अंतर्गत हो सकता हैं सम्बंधित पर मुकदमा: दून पुलिस..

 महिला पुलिस बुलाकर बुजुर्ग महिला को गंतव्य पहुंचाया..

 बुजुर्ग महिला को अपनी तरफ से मदद करने के बाद एसएसपी ने महिला का नाम व पता पूछा.इसके  बाद SSP ने नालापानी चौकी प्रभारी कुसुम पुरोहित को तत्काल मौक़े पर बुलाकर बुजुर्ग महिला को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया..एसएसपी की इस इंसानियत भरे व्यवहार को देख कर बुजुर्ग महिला के परिजनों द्वारा पुलिस की जमकर प्रशंसा कर मित्र पुलिस का धन्यवाद किया..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम का यू टर्न , 3दिन प्रदेश में बारिश व बर्फबारी . *जानिए मौसम अपडेट*

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें