ड्यूटी पर तैनात आइटीबीपी के जवान ने खुद को मारी गोली !..

देहरादून: थाना बसंत बिहार के अंतर्गत सीमाद्वार आइटीबीपी कैम्प परिसर के जिम गार्ड ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल सिद्धिराम गॉड द्वारा अपनी इंसास राइफल से खुद को गोली मारने की दुखद घटना सामने आयी !. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आत्महत्या के प्रयास में गंभीर रूप से घायल जवान सिद्धिराम को तत्काल एंबुलेंस की मद्दत से महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनका उपचार चल रहा है.फिलहाल खुदकुशी करने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है.पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हैं.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर:विधानसभा से लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक-2025’, पारित..इमरजेंसी के योद्धाओं में खुशी,सीएम धामी ने कहा आपने लोकतंत्र बचाया..

आत्महत्या का प्रयास करने वाले जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उधर इस मामले में आइटीबीपी सीमाद्वार के 23वीं बटालियन के उप-सेनानी विपिन मिश्रा की लिखित तहरीर के आधार पर आत्महत्या का प्रयास करने वाले जवान सिद्धिराम गॉड के खिलाफ थाना वसंत विहार में आईपीसी की धारा 309 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विवेचना प्रचलित है.

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग : गंगोत्रीधाम के घाटों पर सोमवार को नही गूंजेगी घंटे घंडियाल की ध्वनि, 1नवम्बर को धाम के बाजार भी रहेंगे बंद. तीर्थपुरोहित व व्यापारियों ने लिया फैसला. ये है वजह...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें