बिग ब्रेकिंग : गंगोत्रीधाम के घाटों पर सोमवार को नही गूंजेगी घंटे घंडियाल की ध्वनि, 1नवम्बर को धाम के बाजार भी रहेंगे बंद. तीर्थपुरोहित व व्यापारियों ने लिया फैसला. ये है वजह…

उत्तरकाशी/ गंगोत्रीधाम

31 अक्टूबर को गंगोत्री धाम मंदिर समिति सहित तीर्थ पुरोहितों और व्यापारियों ने एक बैठक आहूत की. बैठक में तीर्थ पुरोहितों ने कहा, मुख्यमंत्री के आदेशानुसार 30 अक्टूबर तक देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. जिससे तीर्थ पुरोहित अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं. जिसका अब तीर्थ पुरोहित जमकर विरोध करेंगे.
मंदिर समिति के सहसचिव राजेश सेमवाल ने बताया कि देवस्थानम बोर्ड के विरोध में 1 नवम्बर सोमवार को गंगोत्री धाम में सभी दुकानें और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. साथ ही गंगा घाटों पर होने वाली पूजा बंद रहेगी। जिसके चलते यात्रियों को भी काफी दिक्कत हो सकती है

यह भी पढ़ें 👉  दुःखत-त्यूणी अग्निकांड: हादसें में जान गवाने वाले 4 मासूम बच्चों में से 2 का शव बरामद,अन्य की तलाश जारी,एसएसपी/DM घटना पर पहुँचे..राहत बचाव अब भी जारी.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें