26 फ़रवरी से प्रस्तावित “विधानसभा सत्र” के दौरान सत्र समाप्ति तक देहरादून शहर का ट्रेफ़िक डायवर्ट यातायात प्लान इस प्रकार रहेगा…इन स्थानों पर बैरियर प्वाईंट रहेंगे.

 विधानसभा-सत्र के दौरान धरना प्रदर्शन आदि के दृष्टिगत यातायात / कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु देहरादून के निम्न स्थलों पर बैरियर प्वाईंट निर्धारित किये गये है-

1.  प्रगति विहार बैरियर

2.  शास्त्रीनगर बैरियर

3.  बाईपास बैरियर

4.  डिफेंस कॉलोनी बैरियर

5.  विधानसभा तिराहा बैरियर

डायवर्जन प्वाइंट

 सम्पूर्ण भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा. 

 रिस्पना क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर भारी वाहनों को आंशिक रुप से लालतप्पड़, हर्रावाला व नयागांव पर रोका जायेगा.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गैंगस्टरों की 80 करोड़ की अवैध अर्जित संपत्ति अब तक चिन्हित,22 करोड़ की प्रॉपर्टी ज़ब्त,कार्यवाही में देहरादून जनपद पुलिस सबसे आगे.11 जनपद में जब्तीकरण कार्यवाही शून्य.. मुख्यालय ने चेतावनी देकर जवाब किया तलब.

 देहरादून से हरिद्वार / ऋषिकेश / टिहरी / चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी / फव्वारा चौक से  पुलिया नम्बर 06 की ओर डायवर्ट किये जायेंगे.

 धर्मपुर चौक से आई0एस0बी0टी0 की ओर जाने वाला यातायात माता मन्दिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आई0एस0बी0टी0 की ओर भेजा जायेगा.

 मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजा जायेगा.

यह भी पढ़ें 👉  नये अपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उत्तराखंड के नए डीजीपी का जोर..न्याय प्रक्रिया की आवश्यकताओं के अन्तर्गत मशीन,उपकरण एवं संयत्रों की आवश्यकता एवं आंकलन के सम्बन्ध में पुलिस महानिदेशक ने जारी किये दिशानिर्देश...

 मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनो को विधानसभा तिराहा,रिस्पना,पुरानी बाई चौकी होते हुए धर्मपुर – ईसी रोड की ओर भेजा जायेगा.

🔗प्रत्येक सम्भावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से प्रस्थान करेगा तथा इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में ही पार्क किये जायेंगे. 

🔗 जुलूस के बन्नू-स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जायेगा.

यह भी पढ़ें 👉  ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर भ्रामक मैसेज प्रसारित करने वालों के खिलाफ दून पुलिस की सख़्ती..अराजक तत्वों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू…

🔗 यातायात दबाव होने की स्थिति में डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बस को कैलाश अस्पताल से यू-टर्न लेकर वापस डोईवाला को ओर भेजी जायेगी 

 आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों से भी यातायात को डायवर्ट किया जा सकता है तथा डायवर्ट किये गये यातायात को भी सामान्य किया जा सकता है 

देहरादून पुलिस द्वारा समस्त वाहन चालकों से अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें