गुंडागर्दी की हदें पार :ऋषिकेश बाजार में सरेआम गुंडई,मारपीट,तोड़फोड़- हवाई फायर…एसएसपी की चेतावनी आज 12 बजे तक आरोपित लोग गिरफ्तार नहीं हुए तो थाना और चौकी इंचार्ज अपना बोरी-बिस्तरा बांध लें..

देहरादून योग नगरी ऋषिकेश के चन्द्रभागा पुल बीच बाजार में सरेआम गुंडागर्दी कर मारपीट तोड़फोड़ और हवाई फायर कर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है.. जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार रात 9:00 बजे के आसपास की है. बताया जा रहा है कि इस दौरान नशे में चूर कुछ बाहरी तत्वों ने बीच बाजार में ट्रैफिक रोक गाड़ियों में तोड़फोड़ कर हॉकी से वार कुछ युवकों पर हमला किया. इतना ही नहीं गुंडागर्दी का आलम यहां तक पहुंचा कि बदमाशों ने दहशत फैलाते हुए पिस्टल से हवाई फायर तक झोंक दिया.हैरानी की बात यह ही रात 09 बजे के आसपास स्ट्रीट क्राइम के रूप में गुंडागर्दी की हदें पार करने के दौरान चन्द्रभागा पुल के चौराहे पर पुलिस की चौकसी दूर-दूर तक नजर नहीं आयी..

यह भी पढ़ें 👉  17 साल बाद कैद में आया पिरान कलियर का घोटालेबाज एकाउंटेंट..उत्तराखंड STF ने यूपी से दबोचा...2007 में की थी बड़ी धनराशि की हेराफेरी..

स्ट्रीट क्राइम और लोगो में सरेआम भय व्याप्त करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा. और नाही कार्यवाही में लापरवाही बरतने वालो को: एसएसपी देहरादून..

यह भी पढ़ें 👉  रविदास जयंती शोभायात्रा के दौरान शरारती तत्वों द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत कर सांप्रदायिक तनाव फैलाने का प्रयास..गिरफ्तार नामज़द सहित कई अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज…

उधर इस मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने संबंधित चौकी इंचार्ज और थाना ऋषिकेश को इस बात की चेतावनी दी है कि अगर शनिवार दोपहर 12:00 तक गुंडागर्दी फैलाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो स्वतः ही चौकी और थाना इंचार्ज अपनी आमद पुलिस लाइन कराएंगे..

यह भी पढ़ें 👉  गुंडागर्दी: मसूरी घूमने आए पंजाब निवासी पर्यटकों की सरेआम गुंडागर्दी.. पहले लड़की से छेड़छाड़..फिर विरोध करने वाले स्थानीय लोगों से मारपीट.. अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दून पुलिस ने सिखाया सबक़..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें