गुंडागर्दी: मसूरी घूमने आए पंजाब निवासी पर्यटकों की सरेआम गुंडागर्दी.. पहले लड़की से छेड़छाड़..फिर विरोध करने वाले स्थानीय लोगों से मारपीट.. अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दून पुलिस ने सिखाया सबक़..

कानून व्यवस्था भंग करने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा:SSP दून..

देहरादून: पंजाब से मसूरी घूमने आए पर्यटकों द्वारा सरेआम गुंडागर्दी कर अपराध करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पहले पंजाब निवासी इन पर्यटकों ने मसूरी केमप्टी टैक्सी स्टैंड में एक लड़की का लगातार पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ की, और फिर इसका विरोध करने वाले स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की..इसी बीच स्थानीय लोगों ने  तत्काल पुलिस की सूचना दी.मामलें की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई कर मसूरी पुलिस ने आरोपी पर्यटकों में से दो मुख्य युवकों को गिरफ्तार कर जमकर कानून का सबक सिखाया..पुलिस जांच के अनुसार राह चलती लड़की का पीछा कर छेड़खानी करने और मसूरी केम्पटी टैक्सी स्टैंड में गुंडागर्दी करने वाले गिरफ्तार अभियुक्त- करण पुत्र टेकचंद और  मनीष कुमार पुत्र दिनेश कुमार, साकुड जालंधर (पंजाब) के निवासी हैं. मसूरी पुलिस के अनुसार इस अपराध में शामिल अन्य अभियुक्तों की जानकारी कर उनके विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही जारी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव :जनपद देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र..12अक्टूबर को होगा मतदान, 14 अक्टूबर को मतगणना के बाद घोषित होंगे परिणाम..

 मसूरी पुलिस के अनुसार 21जून 2025 को वादी (शिकायतकर्ता) अशीष पंवार पुत्र आलम सिंह पंवार निवासी दिरा गांव टिहरी गढ़वाल द्वारा कोतवाली मसूरी पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया. शिकायत पत्रमें बताया गया  की 21-06-25  को समय 1:00 से 2:00 बजे के बीच दिन में केमप्टी टैक्सी स्टैंड के पास  पर्यटक युवकों द्वारा लड़कियों का पीछा कर उन्हें परेशान किया जा रहा था.ऐसे में जब स्थानीय व्यक्तियों द्वारा जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो उनके द्वारा  स्थानीय व्यक्तियों के साथ लड़ाई झगड़ा कर मारपीट की गई..          प्रार्थना पत्र के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली मसूरी पर तत्काल धारा 118 (1),75(3),78(2) मुक़दमा पंजीकृत किया गया.साथ ही अल्प समय में खोजबीन कर दोनों आरोपी अभियुक्तों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया..वही इस अपराध में शामिल अन्य अभियुक्तों की जानकारी कर उनके विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही जारी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  White Collar Criminals के खिलाफ दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी..फ़र्ज़ी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर किसी अन्य की जमीन को विक्रय करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया ज़ेल..

 गिरफ्तार अभियुक्त    

  1. करण पुत्र टेकचंद निवासी साकुड जालंधर पंजाब..                        

 2. मनीष कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी, साकुड जालंधर पंजाब..                        

यह भी पढ़ें 👉  🥊 एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की मुलाकात..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें