उत्तराखंड CM धामी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर किया शोक व्यक्त. प्रदेश में , 3 दिन का राजकीय शोक घोषित..

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकाप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत व अन्य अधिकारियों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  भर्ती परीक्षा धांधली विरोध: फिर गांधी पार्क के बाहर जमा हुई धरना- प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़..मेन रोड़ जाम कर हंगामा..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जरनल रावत के आकस्मिक निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए जनरल रावत ने महान योगदान दिया है। देश की सीमाओं की सुरक्षा एवं देश की रक्षा के लिए उनके द्वारा लिये गये साहसिक निर्णयों एवं सैन्य बलों के मनोबल को सदैव ऊंचा बनाये रखने के लिए उनके द्वारा दिये गये योगदान को देश सदैव याद रखेगा।

यह भी पढ़ें 👉  फ़र्जी कागज़ तैयार कर करोडों संपत्ति बेचने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार,कांग्रेस नेता सहित लगभग एक दर्जन आरोपी रडार पर,इस कारण अब ये बेशकीमती  प्रॉपर्टी होगी सरकार में निहित..

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत की परवरिश उत्तराखण्ड के छोटे से गांव में हुई। वे अपनी विलक्षण प्रतिभा, परिश्रम तथा अदम्य साहस एवं शौर्य के बल पर सेना के सर्वोच्च पद पर आसीन हुए तथा देश की सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं भारतीय सेना को नई दिशा दी। उनके आकस्मिक निधन से उत्तराखण्ड को भी बड़ी क्षति हुई है। हम सबको अपने इस महान सपूत पर सदैव गर्व रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन:MDDA की बड़ी कार्रवाई. शिमला बाईपास रोड पर अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र..अवैध निर्माणों पर भी सीलिंग की कार्रवाई..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर प्रदेश में 3 दिन (9-10-11 दिसंबर 2021) का राजकीय शोक घोषित करने के निर्देश दिये हैं।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें