उत्तराखंड: शीतलहर से बचने की कर लो तैयारी . मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी . जानिए कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम का हाल..

उत्तराखंड मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए राज्य में शीतलहर की चेतावनी दी है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं आने, धुंध और पाला पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि, शीतलहर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आने की संभावना है। इसे देखते हुए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जीवाड़ा: उत्तराखंड सचिवालय में पीएस का जानकार बनकर चिकित्सा विभाग में दवा सप्लाई का टेंडर दिलाने के नाम पर 52 लाख की ठगी….मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल मुकदमा दर्ज.. देहरादून एसएसपी ने दिए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश..

शीतलहर के दौरान सुबह और शाम के समय सर्दी बढ़ने की संभावना के चलते सामान्य जनजीवन में असर पड़ने की संभावना है।
इस दौरान मैदानी व पर्वतीय इलाकों में रात को पाला पड़ने से ठंड बढ़ेगी।पहाड़ो पर गिरते तापमान के चलते नदी नाले झरने सब जमने लगे है जिससे आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित है आने वाले दिनों में अभी सर्दी का ये सितम और बढ़ने वाला है जिसके लिए प्रदेशवासियो को अभी से तेयार रहना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखत हादसा: यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में समाई..SDRF सहित अन्य बचाव दल का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें