भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का शिकंजा जारी..अब पटवारी ₹2000 रिश्वत लेता रंगे हाथ गिरफ्तार…

देहरादून:भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार विजिलेंस की कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में अब तहसील कालसी क्षेत्र में तैनात पटवारी गुलशन हैदर को ₹2000 की रिश्वत लेते विजिलेंस देहरादून की टीम ने ट्रैप कर रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.बताया जा रहा हैं कि शिकायतकर्ता के मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र में रिपोर्ट लगाने के एवज़ में पटवारी ने रिश्वत की रकम मांगी थी..गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान (विजलेंस) देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त से पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है  उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस समारोह में प्रतिभाग...₹46 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास-लोकापर्ण..

विजिलेंस के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नं0 1064 पर शिकायत दर्ज करायी कि उसके चचेरे भाईयों द्वारा मूल निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाईन आवेदन किया गया था, जो ऑनलाईन चैक करने पर निरस्त होना पाया गया. इस सम्बन्ध में पटवारी, गुलशन हैदर, तहसील कालसी से फोन से सम्पर्क करने पर, उक्त पटवारी द्वारा उन्हें फोटो आई.डी. व 2000/-रूपये लेकर दिनांक 26.05.2025 को तहसील कार्यालय बुलाया है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था,अपितु आरोपी के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता था.उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए दिनांक 26/05/2025 को पटवारी, गुलशन हैदर, तहसील कालसी, जनपद देहरादून को तहसील कालसी के प्राईवेट कमरे से रू. 2000/- रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त से पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा.

यह भी पढ़ें 👉  लेखपाल/पटवारी पेपर प्रकरण में 02 और गिरफ्तारी.मुख्य आरोपियों के "मौसेरे भाई सहित छात्र"की गिरफ्तारी से जेल पहुंचने वालों की संख्या हुई:15

भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की अपील..

विजिलेंस के अनुसार यदि राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त कोई अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 तथा [email protected] पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून साइबर थाने ने एक और राष्ट्रीय साइबर घोटालें में लगभग 08 करोड़ ठगी के अभियुक्त को ग्वालियर से दबोचा..अभियुक्त के खिलाफ देशभर 123 मुक़दमें व 2311 विभिन्न साइबर अपराधों में आपराधिक तार..गिरफ्त में आये आरोपी को भारत के हर राज्य की पुलिस को थी तलाश..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें