मौसम रेड अलर्ट: लगातार भारी बारिश के चलते मुश्किलें बढ़ी..मसूरी मार्ग मालसी पर पुलिया क्षतिग्रस्त..सहस्त्रधारा रोड पर चार मंजिला इमारत का पुस्ता गिरने से ख़तरा बढ़ा !..

जनपद में रेस्क्यू टीम को अलर्ट रख SSP देहरादून स्वयं हर स्थिति की कर रहे मॉनिटरिंग..

सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस के साथ-साथ एसडीआरएफ सहित फायर सर्विस की टीम मौके पर.

देहरादून: मॉनसून सीजन में लगातार बारिश होने के चलते राजधानी देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में आम जीवन अस्त-व्यस्त नजऱ आ रहा हैं.शनिवार देर रात से हो रही लगातार भारी बारिश के चलते मसूरी मुख्य मार्ग के मालसी  रोड़ पर पुलिया धसने से भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंध की गई हैं.. मसूरी जाने वाले पर्यटकों को मौसम की हिदायत देने के साथ ही वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करने की देहरादून पुलिस ने अपील की है. वहीं सहस्त्रधारा रोड के किरषाली चौक पर एक चार मंजिला बिल्डिंग के नीचे से पुस्ता गिरने से पूरी इमारत खतरे कर जद में आ गई है. हालांकि समय रहते दून पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज़ से इस बिल्डिंग को खाली करा दिया है.. देर रात से  लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए  रेड अलर्ट के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून अजय सिंह स्वयं हर स्थिति पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए मॉनीटरिंग कर रहे है.वही इसके साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए एसएसपी दून ने सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों सहित राहत-बचाव दल को अलर्ट मोड पर रखा हैं. 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून SSP ने पेश की मानवता की मिसाल,बुज़ुर्ग महिला की शिकायत का निस्तारण कर भारी बारिश के बीच खुद गाड़ी की व्यवस्था कर घर पहुंचाया..

96 परीक्षा केंद्रों में कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था

वही दूसरी तरफ आज रविवार (29जून 2025) को जनपद के 96 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं. साथ ही भारी बरसात के कारण परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए भी पुलिस नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमणशील है.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: भगोड़े बिल्डर मित्तल के पार्टनर पर भी 25 हज़ार का इनाम घोषित..3 साल से अधिक का समय गुजर जाने के बावजूद पीड़ितों को कोई राहत नहीं..आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास जारी: SSP

मसूरी जाने वाले पर्यटक रहे सतर्क:दून पुलिस

पुलिस जानकारी अनुसार देर रात से लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण मालसी जू पुलिया के पास सड़क का किनारा बारिश के कारण धस गया हैं. ऐसे में सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर भारी वाहनों को रोका जा रहा है. मसूरी जाने वाले पर्यटकों से अपील की जा रही है कि कृपया उक्त मार्ग का प्रयोग कम से कम करते हुए अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें.ताकि यात्रा सुरक्षित रहें..

यह भी पढ़ें 👉  पिस्तौल की नोक पर सरेराह गुंडागर्दी करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने सलाखों के पीछे धकेला.. वारदात में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर SSP देहरादून ने दिए थे कड़े निर्देश…

खतरे की जद में आयी बिल्डिंग के समीप SDRF रेस्क्यू टीम नियुक्त..

 भारी बरसात के कारण सहस्त्रधारा रोड किरषाली चौक के पास एक चार मंजिला इमारत का साइड का पुश्ता गिर गया हैं.ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से दून पुलिस द्वारा उक्त इमारत को खाली करवाया गया है.साथ ही मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ SDRF सहित फायर सर्विस की टीम को नियुक्त किया गया है..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें