लाखों के गहने चोरी कर फाइनेंस कंपनी से लिया Loan,विदेश भागने की फ़िराक़ में चोर..ये है पूरा मामला..

देहरादून: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांधीग्राम (कांवली रोड) में पिछले दिनों एक बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए दून पुलिस ने 2 शातिर चोर साजिद और चाहत को गिरफ्तार किया हैं.हालांकि एक अभियुक्त अहसान अभी फरार चल रहा है.जिसकी तलाश जारी है.वही केस को वर्कआउट करते हुए दून पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर 3 लाख 85 हजार नकदी और लगभग 16 लाख क़ीमत की ज्वेलरी बरामद की हैं..

चोरी की ज्वेलरी को फाइनेंस कंपनी में गिरवी रख 7 लाख का लोन..

पुलिस खुलासे के मुताबिक चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद शातिर अपराधियों ने चोरी के ज्वेलरी को देहरादून के प्रिंस चौक स्थित एक गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में गिरवी रख 7 लाख का Loan तक ले लिया.पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर फाइनेंस कंपनी से चोरी की जमा ज्वेलरी को बरामद किया हैं.वही पुलिस फाइनेंस कंपनी की भूमिका को लेकर भी जांच-पड़ताल कर रही है. पुलिस के मुताबिक चोरी घटना को अंजाम देने तीनों ही नशेड़ी अभियुक्त कोतवाली क्षेत्र के कांवली रोड़ के रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें 👉  AIIMS ऋषिकेश की चौथी मंजिल में पुलिस वाहन ले जाने की घटना चर्चाओं में...SSP देहरादून ने स्वयं जांच कर सभी पहलुओं का बारीकी से किया विश्लेषण..महिला डॉक्टरों के साथ छेड़छाड़ केस में Quality investigation के लिए CO के पर्यवेक्षण में गठित SIT: SSP दून

तीसरा चोर विदेश भागने की फिराक में था..

 पुलिस खुलासे के मुताबिक इस चोरी की घटना में फरार तीसरा अभियुक्त एहसान पुत्र इरफान अली चोरी की रकम में से चार लाख बैंक में जमा कर दुबई (आबू धाबी) भागने की फिराक में था.हालांकि समय रहते अभियुक्त के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करते हुए बैंक में रखें रकम को फ्रिज कराया  गया हैं.

यह भी पढ़ें 👉  सडक़ सुरक्षा मुहिम: यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर दून पुलिस की सख्ती जारी.. विशेष अभियान के दौरान विगत 02 दिनों में ट्रैफिक रुल्स उल्लंघन वाले 407 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर परिजनों की काउंसलिंग..

घटनाक्रम

पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र कांवली रोड में रहने वाले शिकायतकर्ता शेख शरीफ अपनी मां के इलाज के लिए बीते 9 मार्च को सहारनपुर गए थे.लेकिन जब 18 मार्च 2023 को शिकायतकर्ता घर पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे और मकान के लॉकर से 6 लाख से अधिक की नकदी और लाखों की कीमती ज्वेलरी ग़ायब थे.ऐसे में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से चोरों के हुलिए पहचान कर दो अभियुक्त को कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती सोनी मार्ग स्थित फौजी कबाड़ी के गोदाम निकट से गिरफ्तार किया. हालांकि इस मामले में अभी एक अभियुक्त फरार चल रहा है जिसकी तलाश चल रही हैं.

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवक एवं महिला मंगल दल हुए सम्मानित... स्वामी विवेकानंद ने हमेशा युवाओं को प्रेरित करने की दिशा में काम किया और हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए:CM धामी..

बाइट: सरिता डोबाल, एसपी सिटी, देहरादून

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें