A.T.M. लूटने आए बदमाशों पर भारी पड़ी हरिद्वार पुलिस,घेराबंदी कर 05 हथियारबंद बदमाशों को दबोचा,पुलिस सफलता में इनकी मुस्तेदी आयी काम…

हरिद्वार:ATM लूटने आए बदमाशों के अरमानों पर पानी फेरते हुए हरिद्वार पुलिस ने पांच हथियारबंद अपराधियों को समय रहते घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है. पुलिस की मुस्तैदी-भरी इस कार्यवाही में सबसे बड़ी भूमिका रात्रि गश्त में तैनात वो दो चेतक जवान सुनील राणा और गजय तोमर रहें.जिन्होंने समय रहते एटीएम में हलचल महसूस करते ही बीती रात लगभग 2:30 बजे नजदीकी थाना से फोर्स बुलाकर एटीएम को लगभग पूरी तरह से तोड़ चुके हथियारबंद बदमाशों को घेराबंदी कर धर दबोचा.

A.T.M. में मौजूद थे 13 लाख से अधिक का Case,टूटे मिले 2 CCTV कैमरे

 हरिद्वार पुलिस जांच पड़ताल के अनुसार एटीएम लूट प्रयास के समय ATM मशीन में लगभग 13 लाख 54 हजार का Case मौजूद था.हथियार और मशीन तोड़ने के उपकरणों के साथ घटना कारित करने पहुंचे बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरा तोड़ एटीएम मशीन को पूरी तरह से तोड़ दिया था.लेकिन ATM से कैश निकालने का प्रयास चल ही रहा था. तभी इसी बीच देर रात्रि गश्त लगाते चीता जवानों को भनक मिलते ही थाने से फोर्स बुलाकर बदमाशों को ATM लूटने से ठीक पहले घेराबंदी कर उन्हें मौके से गिरफ्तार किया हैं. गिरफ्त में आए बदमाशों के कब्जे से देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और एटीएम तोड़ने के उपकरण बरामद किए गए हैं. हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने मुस्तैद चेतक दोनों जवानों को 5 हज़ार का इनाम देकर सम्मानित किया है.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून नवादा सरकारी स्कूल में बनी अवैध मजार को प्रशासन ने किया ध्वस्त… कई संगठनों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी..
ATM विसुअल और गिरफ्तार बदमाश

घटनाक्रम

हरिद्वार के थाना कनखल पुलिस के अनुसार 27 मार्च 2023 की रात्रि करीब 2.30 बजे चेतक पर नियुक्त सुनील राणा व गजय तोमर को गस्त के दौरान जगजीतपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के A.T.M.   के अंदर से कुछ आवाजे सुनाई दी. A.T.M. के नजदीक जाने पर जेनरेटर की आड़ लिए एक लड़का दिखने पर लड़के को मौके पर पकड़ कर पूछताछ की. जिसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एटीएम तोड़कर डकैती डालने की योजना के बारे में बताया.इसकी सूचना तत्काल ही दोनों जवानों द्वारा थाने को दी गई.ऐसे में तत्काल ही थाने से अन्य फोर्स मौके पर पहुंच एटीएम के अंदर घुसे अन्य बदमाशों को घेराबंदी कर सुझबुझ से पकड़ लिया.गिरफ्तार अभियुक्त काफी शातिर किस्म निकले.उनके पास से नाजायज तमंचे,एटीएम तोड़ने के लिए लाई गई हथौड़ी,कुल्हाड़ी ,मिर्ची पाउडर व अन्य उपकरण बरामद हुआ. एटीएम लूटने आए बदमाशों ने एटीएम मशीन तोड़ ली गई थी.लेकिन इससे पहले कि लुटरे ATM से पैसे निकालते पुलिस टीम ने समय रहते इनको दबोच लिया. गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF का शिकंजा:कुख्यात‘‘करण शिवपुरी गैंग’’ के  25 हजारी के ईनामी अपराधी को STF ने दिल्ली से किया गिरफ्तार… देहरादून के प्रेमनगर में फायर झोंक  ज्वैलरी लूट घटना में था वांछित.. 

गिरफ्तार अभियुक्त- 

1- अमन पुत्र मुकेश निवासी मुंडाखेड़ा लक्सर.

2 अभिषेक पुत्र सीधक सिंह निवासी मुंडाखेड़ा लक्सर .

3 विशाल पुत्र रवि निवासी फेरपुर पथरी .

4 दीक्षांत पुत्र विनोद निवासी फेरपुर पथरी.

यह भी पढ़ें 👉  आक्रोश: कश्मीर में बढ़ते आतंकवाद पर बजरंग दल का दून में प्रदर्शन।पाकिस्तान का पुतला फूंका, बोले घाटी में खत्म हो आतंकवाद।

5 नरेश पुत्र सेवाराम निवासी फेरपुर पथरी ..

 बरामद सामान

1- 2 तमंचे नाजायज 12 एवं 15 बोर

2- 2 जिंदा कारतूस

3- 1 कुल्हाड़ी

4- 1 हथौड़ी

5-  1 छेनी

6- 2 टूटे सीसीटीवी कैमरे 

7- 1 सिक्योरिटी लॉक सिस्टम 

 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें