डकैती कांड: पुलिस के इकबाल को फिर बदमाशों की चुनौती !….सघन चेकिंग के दौरान लुटेरे बाइक छोड़ भागे..SSP बोले..दून पुलिस को चैलेंज देने वाले बदमाशों को पाताल से भी खोज निकालेंगे…

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून शहर के बीचो-बीच सचिवालय और पुलिस मुख्यालय के समीप नीचे दिन-दहाड़े रिलायंस गोल्ड शोरूम में हुई करोड़ों की डकैती मामले में उत्तराखंड पुलिस के इकबाल को एक बार फिर बाहरी राज्यों के बदमाशों द्वारा चुनौती दी गई है !.. हालांकि देहरादून तेज़तर्रार SSP अजय सिंह ने दावा किया हैं कि दून पुलिस को चुनौती देने वाले लुटेरे बदमाशों को जमीन-आसमान क्या.. पाताल तक से भी खोज निकाल सलाखों के पीछे लाएंगे.. उधर पुलिस की जानकारी अनुसार घटना की सूचना के उपरांत तत्काल शहर की नाकेबंदी में सघन चेकिंग के दौरान लूट करने वाले बदमाश अपनी 02 मोटर साइकिल ही रास्ते  छोड़कर भाग निकले..बरामद वाहनों को कब्जे में लेकर धरपकड़ की कार्यवाही तेजी से जारी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में बादल फटने से मुसीबतें बढ़ी,स्थानीय लोगों के अलावा स्कूल में फंसे 150 बच्चों को SDRF ने किया रेस्क्यू..ग़नीमत कोई जनहानि नहीं..

उत्तराखंड में अब तक सबसे बड़ी डकैती

बता दें कि गुरुवार 9 नवंबर 2023 को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर जहां एक तरफ देश के महामहिम राष्ट्रपति की सुरक्षा में पूरा पुलिस महकमा तत्परता से जुटा हुआ था. वहीं दूसरी ओर इसी बात का फायदा उठाकर बिहार के कुख्यात गिरोह ने देहरादून शहर के राजपुर रोड में स्थित रिलायंस गोल्ड शोरूम में धावाबोल दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर करोड़ों रुपए की सोना और हीरे के जेवरात लूट लिए..बताया जा रहा हैं कि उत्तराखंड के इतिहास में ये सबसे बड़ी लूट-डकैती की घटना हैं जिसमें लगभग 10 करोड़ से अधिक का माल गया हैं… जानकारी के अनुसार आम दिनों की तरह जैसे ही गुरुवार सुबह लगभग 10:30 के बीच जब रिलायंस का शोरूम खुला गया,तभी इसी बीच ग्राहक बनकर 04 अज्ञात लोग शोरूम में घुसे और 01 बदमाश बाहर पहरा देने रुक गया.बताया गया कि इसके बाद शोरूम में घुसे बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लगभग 11 कर्मियों को अंदर ही बंधक बनाकर करोड़ों के जेवरात तसल्ली से लुटे..और फिर मौके से फरार हो गए..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:हाथी दांत तस्करों के अन्तर्राज्यीय गिरोह का उत्तराखंड STF ने किया पर्दाफ़ाश.. 03 वन्यजीव माफियाओं को गिरफ्तार कर बेशकीमती 14 किलो,02 हाथी के दांत बरामद..

SSP खुद कमर कस केस वर्कआउट में जुटे..

देहरादून शहर के बीचोबीच दिन-दहाड़े हुई करोडों की इस सनसनीखेज डकैती केस को वर्कआउट करने के लिए एसएसपी देहरादून अजय सिंह खुद कमर कस डटे हुए हैं..SSP द्वारा गठित कर 04 स्पेशल पुलिस की टीमें बदमाशों की धरपकड़ में दिन-रात जुटी हुई है.. एसएसपी ने दावा किया है कि जल्द से जल्द लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को कहीं से भी खोज गिरफ्तार किया जाएगा..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: रिलायंस ज्वैलरी डकैती कांड में दून पुलिस को मिली एक और सफलता..डकैती योजना में शामिल चंदन कुमार गिरफ्तार…पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली.....डकैती में शामिल सभी का डेस्टिनेशन पॉइंट सुद्धोवाला जेल होगा: SSP देहरादून..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें