भ्रष्टाचार:₹50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ JE गिरफ्तार..विजिलेंस ने किया ट्रैप..

देहरादून/ ऋषिकेश: जल विद्युत निगम में टेंडर कार्य के नाम पर शिकायतकर्ता से ₹50000 की रिश्वत लेते हुए निगम में कार्यरत JE फैसल खान कों विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. विजिलेंस के अनुसार शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह सरकारी विभाग में टेंडर का काम करते हैं उनके द्वारा ऋषिकेश स्थित पशु लोग बैराज जल विद्युत निगम में टेंडर डाला गया था. उक्त कार्य के बदले उधम सिंह नगर के काशीपुर निवासी JE फैजल खान पुत्र लियाकत हुसैन द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी. इसी शिकायत का संज्ञान लेते हुए विजिलेंस ने अपनी प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाया.और फिर मुक़दमा दर्ज शिकायतकर्ता से ₹50000 की रिश्वत लेते जल विद्युत निगम के JE फैजल खान को ट्रैप कर रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. घूसखोरी JE से इस पूरे मामले में पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  भगोड़े बिल्डर दीपक मित्तल प्रकरण में पुलिस ने बढाया जांच का दायरा.. कई सफेदपोश नेता आये पुलिस की रडार पर..दीपक मित्तल और उसकी पत्नी राखी पर 50 हजार का ईनाम घोषित..

विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा टोल फ्री नम्बर-1064 पर शिकायत की थी कि वह सरकारी विभाग में टेंडर का काम करते हैं। उनके द्वारा पशुलोक बैराज ऋषिकेश में टेंडर डाला गया था। उक्त कार्य के बदले में J E फैसल खान द्वारा पेमेंट के बदले अवैध रिश्वत की मांग की जा रही थी।शिकायतकर्ता द्वारा लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान, देहरादून में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान द्वारा ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम द्वारा आज दिनांक 21-05-2026 को आरोपी फैसल खान s/o लियाकत हुसैन निवासी कटोरतल, थाना काशीपुर, उधमसिंह नगर को शिकायतकर्ता से 50,000/-रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  भर्ती परीक्षा धांधली विरोध: फिर गांधी पार्क के बाहर जमा हुई धरना- प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़..मेन रोड़ जाम कर हंगामा..


निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेशन द्वारा जनता से अपील की गयी है कि सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाईन नं0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं0 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमनगर चाय बागान नहर में महिला-पुरुष की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाकें में सनसनी..पुलिस जांच में जुटी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें