शिकंजा :उत्तराखंड STF की नशा तस्करों के विरुद्ध एक और बड़ी कार्यवाही…बेशकीमती हेरोइन ड्रग्स के साथ बरेली के सक्रिय तस्कर को किया गिरप्तार..

गिरफ्तार अभियुक्त पर कई आपराधिक मामलें दर्ज,गिरफ्तार तस्कर पर उत्तर प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ से लेकर अन्य कई धाराओं में संगीन मुकदमें पंजीकृत

उधम सिंह नगर/पुलभट्टा: उत्तराखंड STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) ने जनपद उधम सिंह नगर के थाना पुलभट्टा क्षेत्र में बरेली (यूपी ) के एक सक्रिय नशा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके क़ब्जे से लगभग 129 ग्राम हेरोइन बरामद की है.. पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 38 लाख से अधिक आँकी गई है.उत्तराखंड STF एसएसपी अजय सिंह ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह बरेली के कुछ लोगों के सम्पर्क में था.और वहाँ से कम दाम में हीरोइन खरीदकर लाता था, फिर उसे ऊंचे दामों पर अन्य माध्यम के जरिए कुमाऊं के पहाड़ी क्षेत्र में बेचता था. STF द्वारा अभियुक्त के फारवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी की जा रही है..

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार-ऋषिकेश को पवित्र सनातन तीर्थ नगरी बनाए जाने की चर्चा तेज..श्री गंगा सभा अध्यक्ष के बयान- संत समाज भी सहमत..मुख्यमंत्री धामी ने कहा दोनों गंगा नगरी की पवित्रता रहेगी बरकरार...

बता दें कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत निर्गत निर्देशो के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. द्वारा राज्य को ड्रग्स फ्री बनाने के दृष्टिगत राज्य एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) एस.टी.एफ. को युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति, राज्य में नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर ड्रग्स के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया है.. इसी क्रम में उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमायूँ टीम द्वारा तकनीकी व मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक कार्यवाही करते हुए थाना पुलभट्टा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर एक अभियुक्त को कुल 129 ग्राम अवैध हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हीरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 38 लाख रुपए है..

यह भी पढ़ें 👉  ध्वस्तीकरण: रामनगर रिजर्व फॉरेस्ट में बना दी बड़ी धार्मिक संरचना...धामी सरकार के बुलडोजर ने नोटिस देकर किया ध्वस्त..

गिरफ्तार अभियुक्त –

महेश मौर्य पुत्र रोशन लाल निवासी ग्राम चौनडेरा थाना बहेड़ी जनपद बरेली (उ प्र)

बरामदगी

129 ग्राम हीरोइन एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल

आपराधिक इतिहास अभियुक्त
1- मु.अ.स. 453/17 धारा 379/411 IPC थाना किला बरेली (उ प्र)
2- मु.अ.स. 487/18 धारा 102 CRPC, 207 MV एक्ट थाना बहेड़ी,बरेली (उ प्र)
3- मु.अ.स. 558/18 धारा 147/148/149/307 IPC पुलिस मुठभेड़ थाना बहेड़ी बरेली (उ प्र)
4- मु.अ.स. 662/19 धारा 411/414/420 IPC थाना बहेड़ी,बरेली (उ प्र)
5- मु.अ.स. 768/19 धारा 25,3 आर्म्स एक्ट, 207 MV एक्ट थाना बहेड़ी, बरेली (उ प्र)
6- मु.अ.स. 340/20 धारा 25/3 आर्म्स एक्ट थाना बहेड़ी,बरेली (उ प्र)
7- मु.अ.स. 361/22 धारा 323/504/506 IPC थाना बहेड़ी,बरेली (उ प्र)
8- मु.अ.स. 715/22 धारा 323/498A/506 IPC, 3/4 दहेज अधिनियम थाना बहेड़ी, बरेली (उ प्र)..

यह भी पढ़ें 👉  दारोग़ा की बेटी की निर्मम हत्या..आरोपी ने खुद भी की चीला नहर के कूदकर की खुदकुशी... बर्थडे पार्टी बताकर घर से निकली थी मृतका..एसएसपी घटनास्थल पहुँचकर स्वयं जांच-पड़ताल में जुटे..

उत्तराखंड STF एसएसपी क़ी अपील :-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा आज अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस.टी.एफ/ANTF उत्तराखंड से संपर्क करें। मा. मुख्यमंत्री के निर्देशो के क्रम में एसटीएफ की ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत कार्यवाही जारी रहेगी।
एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202, 9412029536 [सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रहेगा]

    परमजीत सिंह लाम्बा

    संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

    सम्बंधित खबरें