रायपुर हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त रामबीर का पुलिस ने लिया PCR रिमाण्ड ..पुलिस रिमांड के दौरान अभियुक्त से घटना से संबंधित साक्ष्य संकलन कर बरामदगी की जाएगी…

एक के बाद एक अभियुक्त पर कसता कानूनी शिकंजा

देहरादून: रायपुर क्षेत्र में हुई चर्चित हत्या की घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त रामवीर को दून पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार देहरादून सुद्धोवाला जेल भेजा था.इस क्रम में आज 21 जून 2024 को पुलिस द्वारा अभियुक्त रामबीर का 22 जून 2024 तक एक दिन का PCR (पुलिस कस्टडी रिमांड) लिया गया है. पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान अभियुक्त से घटना से जुड़े साक्ष्य संकलन कर बरामदगी की कार्रवाई की जाएगी..

यह भी पढ़ें 👉  समीक्षा: DM ने जनपद की योजनाओं-कार्यक्रमों की प्रगति पर कीं समीक्षा…पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देश, कूड़ा निस्तारण,पर्यटन, यातायात और नशामुक्ति अभियान पर भी मंथन..

गैंगस्टर और अवैध मकान ध्वस्तीकरण कार्रवाई प्रचलित..

बता दें कि इस हत्याकांड में अब तक कुल 07 अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं. इतना ही नहीं अभियुक्तों पर कानूनी शिकंजा कसने के तहत उनपर गैंगस्टर एक्ट के कार्रवाई प्रचलित है.ताकि अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को सीज किया जा सके. वहीं दूसरी तरफ  अभियुक्त देवेंद्र शर्मा उर्फ सोनू भारद्वाज की अवैध प्रॉपर्टी (मकान) को ध्वस्त करने के आदेश भी प्रशासन द्वारा जारी किये गए है..

यह भी पढ़ें 👉  गुजरात से आये श्रद्धालुओं का टेम्पो ट्रेवलर गंगोत्री राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त..SDRF ने समय रहते किया रेस्क्यू...सभी यात्री सुरक्षित.. 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें