दुःखत :नहीं रहें पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी..CM धामी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया…

देहरादून – लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, मेजर जनरल (सेवानिवृत)भुवन चंद खंडूरी जी का आज (मंगलवार) सुबह लगभग 10:30 बजे देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में निधन हो गया..वह काफी समय से खराब स्वास्थ्य कारणों के चलते अस्पताल में भर्ती थे.उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से देहरादून के वसंत विहार स्थित आवास पर लाया जा रहा है..उनके निधन को लेकर पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है. वह भारतीय जनता पार्टी से चुने गए लोकप्रिय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे.वे 2007 से 2009 और 2011 से 2012 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। वे उत्तराखंड के गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से 16वीं लोकसभा के सांसद थे..वे अटल बिहारी वाजपेई सरकार में केंद्रीय मंत्री भी थे.

यह भी पढ़ें 👉  Anti drugs awareness Campaign.. SSP देहरादून के निर्देशन में सेलाकुई क्षेत्र कई शिक्षण संस्थानों सहित कॉलेज/इंस्टीट्यूट में चलाया ऑनलाइन नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान…


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया में लिखा कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। खंडूरी जी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सैन्य जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक उनका व्यक्तित्व राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा..राजनीतिक जीवन में उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई। एक जननेता के रूप में उन्होंने प्रदेश के विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए और अपनी सादगी, स्पष्टवादिता एवं कार्यकुशलता से लोगों के हृदय में विशेष स्थान बनाया। उनका निधन उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें 👉  *फिर आस्था पर भारी,कोरोना की बीमारी* मकर संक्रांति स्नान पर लगी रोक, हरकी पैड़ी जाने की नही होगी श्रद्धालुओं कोअनुमति..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें