देहरादून: लॉ कॉलेज में पढ़ने वाले LLB छात्र ने फाँसी लगा की खुदकुशी.. पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी..

देहरादून: थाना प्रेमनगर के अंतर्गत केहरी गाँव स्थित उत्तरांचल यूनिवर्सिटी (लॉ कॉलेज)में पढ़ने वाले एलएलबी के एक छात्रा द्वारा अपने कमरे पर फांसी लगा खुदकुशी का दुःखत मामला सामने आया है… 21 वर्षीय मृतक छात्र अक्षत शुक्ला पुत्र कमल कृष्णा शुक्ला निवासी 86/57 छितावापुर खास स्टेशन रोड लखनऊ उत्तर प्रदेश का रहने वाला था. प्रेमनगर केहरी गांव स्थित लॉ कॉलेज में पढ़ने वाले इस LLB छात्र ने किस वजह से आत्महत्या की.. फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. मृतक छात्र के परिवारजनों को सूचना देकर पुलिस जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुटी है..

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पुलिस के बिछाये जाल में फंसा हरियाणा का अन्तर्राज्जीय चोर गिरोह..लाखों के जेवरात और नकदी बरामद.. गिरोह द्वारा रायपुर में बड़ी चोरी की घटना को दिया गया था अंजाम….

थाना प्रेमनगर पुलिस के अनुसार 21 नवंबर 2023 की शाम तकरीबन 07 बजे 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि केहरी गाँव के महिमा एनक्लेव पीजी में रहने वाले एक छात्र ने फाँसी लगा हैं. घटना की सूचना पर थाने से पुलिस टीम मौके पहुँची,जहाँ पर पता चला कि उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में एलएलबी के छात्र अक्षत शुक्ला पुत्र कमल कृष्णा शुक्ला अपने रूम पर पंखे से लटक कर फांसी लगाई गई है..इसके बाद संबंधित को उपस्थित मकान मालिक दीपक कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी बनिया वाला गायत्री विहार (थाना प्रेमनगर) और अन्य साथी छात्र अर्णव द्विवेदी, चैतन्य, प्रोफेसर अनिल दिक्षित लॉ कॉलेज की उपस्थिति में शव को पंखे से निकालकर 108 के माध्यम से संयुक्त चिकित्सालय प्रेम नगर भेजा गया. जहां डॉक्टर द्वारा छात्र को मृत घोषित किया गया..पुलिस की प्रथम दृष्टया मृतक के द्वारा फांसी लगाना पाया गया..हालांकि भी तक मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हैं. जांच जारी हैं. वही घटना स्थल का मौका मुआयना के बाद मृतक के परिजनों को सूचित किया गया..वही नावक्त होने के कारण पंचायतनाम की कार्यवाही अमल में नहीं लायी जा सकी.अब आज बुद्धवार अकब से पंचायतनामें की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी..

यह भी पढ़ें 👉  Good News:

मृतक छात्र 

अक्षत शुक्ला पुत्र कमल कृष्णा शुक्ला निवासी 86/57 छितावापुर खास स्टेशन रोड लखनऊ उत्तर प्रदेश..उम्र 21 वर्ष..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें