देहरादून:प्रॉपर्टी बेचने के लालच में PM-CM के साथ ही देहरादून SSP को IG बताकर अखबारों में भ्रामक विज्ञापन देने वाले “प्रव्या डेवलपर्स” पर दर्ज मुकदमा..

देहरादून: प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और देहरादून के नवनियुक्त SSP अजय सिंह को IG बताकर राष्ट्रीय अखबारों में भ्रमित करने वाला विज्ञापन देना एक प्रॉपर्टी डीलर को मंहगा पड़ गया.मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून पुलिस ने आरोपित प्रव्या डेवलपर्स के प्रोपराइटर के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया है. जानकारी मुताबिक रविवार 17 सितंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर उन्हें बधाई देने बहाने आरोपित प्रव्या डेवलपर्स के प्रोपराइटर अमित कुमार द्वारा राष्ट्रीय अखबारों में अपनी प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर भ्रमित करने वाला विज्ञापन देने का कारनामा किया गया.एसएसपी कार्यालय के मुताबिक आरोपित प्रव्या डेवलपर्स के प्रोपराइटर के खिलाफ इससे पहले भी अलग-अलग थानों में कई मुकदमें दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें 👉  नकल घोटाला: भारत सरकार CSIR द्वारा आयोजित SO व ASO पद की ऑनलाइन परीक्षा केन्द्रो में दून पुलिस की छापेमारी…परीक्षा केन्द्रों में नकल करा रहे गिरोह के 04 सदस्य गिरफ्तार,02 अभियुक्त फ़रार,तलाश जारी..गिरफ्तार अभियुक्त अंकित के खिलाफ दिल्ली क्राइम ब्रांच में भी मुकदमा दर्ज..परीक्षा केंद्रों से नकल में प्रयोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद..

अपने व्यक्तिगत व व्यापारिक हित के लिए भ्रामक प्रचार-प्रसार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश:SSP

देहरादून एसएसपी अजय सिंह के अनुसार अखबार में भ्रामक प्रचार करना,अपने व्यक्तिगत  व्यापारिक हित के लिए सरकारी अधिकारी की फोटो और गलत पद लिख कर पुलिस की छवि धूमिल करने वालों पर कानूनी कार्यवाही के लिए सभी थाने को निर्देशित किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पूर्व DGP अशोक कुमार हरियाणा राई खेल विश्वविद्यालय के कुलपति बनाये गए…

एसएसपी के मीडिया सेल PRO ने विज्ञापन का संज्ञान लेकर दर्ज कराया मुकदमा

देहरादून एसएसपी कार्यालय स्थित मीडिया सेल के अनुसार प्रव्या डेवलपर्स के प्रोपराइटर अमित कुमार पुत्र राम प्रकाश सिंह निवासी नेहरू कॉलोनी द्वारा अपने व्यक्तिगत एवं व्यापारिक हितों के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के फोटो को सोशल मीडिया से निकालकर उसे एडिट करते हुए कूटरचित तरीके से विज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्रों पर प्रकाशित कराया गया.ऐसे में इस गम्भीर विषय  संज्ञान लेते हुए थाना नेहरू कॉलोनी में उपनिरीक्षक हेमंत खंडूरी, PRO शाखा (एसएसपी कार्यालय देहरादून) द्वारा धारा 468/469 IPC के तहत का  प्रोपराइटर प्रव्या डेवलपर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया.

यह भी पढ़ें 👉  निजी स्कूलों की मनमानी पर अब लगेगी लगाम. शिक्षामंत्री ने की घोषणा. विद्यालय नियामक प्राधिकरण का किया गठन…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें