उत्तराखंड के पूर्व DGP अशोक कुमार हरियाणा राई खेल विश्वविद्यालय के कुलपति बनाये गए…

देहरादून/सोनीपत: उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार एक और उपलब्धि हासिल हुई है,उन्हें हरियाणा सोनीपत जिले के राई स्थित मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया गया हैं. आगामी 1 मार्च 2024 से वह अपना नया पदवार ग्रहण करेंगे.हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के गांव कुराना निवासी एवं उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार  को सोनीपत जिले के राई स्थित मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया है.. अशोक कुमार ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन टूर्नामेंट चैंपियन रह चुके हैं.और उनकी बेटी कुहू गर्ग ने भी बैडमिंटन टूर्नामेंट प्रतिस्पर्धा में 16 इंटरनेशनल मेडल जीते हैं.. वह भी लगातार खेलती रही है..

यह भी पढ़ें 👉  रायपुर हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त रामबीर का पुलिस ने लिया PCR रिमाण्ड ..पुलिस रिमांड के दौरान अभियुक्त से घटना से संबंधित साक्ष्य संकलन कर बरामदगी की जाएगी…

बता दें कि उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का पूरा परिवार खेल में रुचि रखता हैं.. अशोक कुमार की पत्नी अलकनंदा भी ऑल इंडिया ओलंपिक संघ में संयुक्त सचिव है..

यह भी पढ़ें 👉  दुस्साहस:उत्तराखंड के क्षेत्रीय दल पर अवैध वसूली का आरोप.. पीड़ित व्यापार मंडल एवं सामाजिक संगठनों ने SSP देहरादून से मुलाकात कर की कार्रवाई मांग.. SSP दून ने सुरक्षा एवं उचित कार्रवाई का दिया सभी को भरोसा..

वर्ष 1989 बैच के आईपीएस अशोक अग्रवाल का पुलिस सेवा में भी सराहनीय व शानदार रिकॉर्ड रहा है.. उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को उन्होंने मजबूती के साथ संभालते हुए उसमें स्थिरता प्रदान की.सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उनकी रुचि रही है.इसके अलावा उन्होंने साइबर क्राइम पुलिसिंग पर भी विशेषज्ञता हासिल है. इसी क्रम में उन्होंने “साइबर एनकाउंटर” नाम से चर्चित पुस्तक भी लिखी है..

यह भी पढ़ें 👉  आपदा: देहरादून में आपदा का कहर..अब तक 13 लोगों की मौत,कई घायल,16 लोग लापता...13 पुल,21 सड़कें,मकान,दुकान,होटल,रेस्ट्रोरेंट सहित दर्जनों की संख्या जगह-जगह परिसंपत्तियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें